Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ... Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र... Chhattisgarh Crime News: जांजगीर में पुलिस विवेचना पर उठे सवाल! निर्दोष को जेल भेजने के मामले में SP... Western UP Politics: 2027 के चुनाव से पहले मुस्लिम नेतृत्व पर घमासान, जानिए क्या है सपा की नई रणनीति... Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी

आंध्र प्रदेश के मतदान में हिंसा पर चुनाव आयोग का एक्शन, मुख्य सचिव और DGP को किया तलब

47

आंध्र प्रदेश में चुनाव बाद हुई हिंसा पर चुनाव आयोग ने कड़ा एक्शन लिया है. चुनाव आयोग ने हिंसा की घटनाओं को रोकने में प्रशासन की विफलता पर “व्यक्तिगत रूप से स्पष्टीकरण” देने के लिए राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को गुरुवार को तलब किया है. आंध्र प्रदेश में गत सोमवार को हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हिंसा हुई थी. हिंसा के मद्देनजर चुनाव आयोग ने राज्य के शीर्ष अधिकारियों को 16 मई को दिल्ली कार्यालय तलब किया है.

माना जा रहा है कि वर्ष 2019 के आम चुनावों की तुलना में इस बार चुनावी हिंसा ज्यादा हुई. सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) और विपक्षी दल दोनों ने एक-दूसरे पर हिंसा का सहारा लेने का आरोप लगाया था.

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने राज्य में मतदान के दिन हिंसा की घटनाओं को गंभीरता से लिया है. आयोग शीर्ष अधिकारियों से जवाब-तलब करने और जानकारी जुटाने के बाद इस मामले में आगे कार्रवाई करेगा.

चुनाव आयोग ने अधिकारियों को किया तलब

चुनाव आयोग ने राज्य सरकार को याद दिलाया है कि राज्य में आदर्श आचार संहिता अभी भी लागू है. चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और पुलिस प्रमुख से यह सुनिश्चित करने को कहा कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

अधिकारियों ने बताया कि आयोग ने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. लोकसभा चुनावों की घोषणा के बाद से मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार शांतिपूर्ण और हिंसा मुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के लिए व्यक्तिगत रूप से चुनाव क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं.

गुरुवार को हाजिर होने का निर्देश

सूत्रों ने कहा कि जब वे गुरुवार को यहां चुनाव आयोग मुख्यालय में उपस्थित होंगे, तो आंध्र प्रदेश के शीर्ष अधिकारियों से चुनाव के बाद की हिंसा को रोकने में प्रशासन की विफलता के कारणों को “व्यक्तिगत रूप से समझाने” के लिए कहा जाएगा.

सूत्रों ने बताया कि उनसे भविष्य में ऐसी किसी भी घटना से बचने के लिए उठाए जाने वाले एहतियाती कदमों के बारे में भी पूछा जाएगा. मंगलवार को आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में चुनाव बाद हिंसा की सूचना मिली, जहां सोमवार को लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ हुए थे. सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी और विपक्षी टीडीपी के नेताओं ने घटनाओं के लिए एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.