Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

महू से 15 दिनों तक नहीं होगा ट्रेनों का संचालन, इंदौर होगा अंतिम स्टेशन

44

 महू। रेलवे द्वारा डाॅ आंबेडकर नगर महू से राऊ के बीच 9.5 किलोमीटर के हिस्से में दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। इसमें करीब 9 किमी के हिस्से में ट्रैक डालने का कार्य किया जा चुका है। अब करीब आधा किमी हिस्से में ट्रैक डालने का काम शेष रह गया है। इसके लिए रेलवे द्वारा 15 दिन का मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है।

इस 15 दिन में महू से किसी भी ट्रेन का संचालन नहीं किया जाएगा। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल द्वारा इसका आदेश निकाला गया है। इसके लिए 15 मई यानी बुधवार रात 12 बजे से सभी ट्रेनों का संचालन बंद होगा। यह संचालन 31 मई तक बंद रहेगा। जानकारी के अनुसार मेगा ब्लॉक के चलते महू-इंदौर चलने वाली डेमू को निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही महू से चलने वाली 16 ट्रेनों का संचालन इंदौर से ही किया जाएगा। साथ ही उनका अंतिम स्टेशन महू की जगह इंदौर स्टेशन ही होगा।

ब्लाक से यह ट्रेनें होंगी प्रभावित

 

ब्लॉक के कारण महू स्टेशन पर किसी ट्रेन का संचालन होगा। इसमें महू से मालवा एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, भोपाल इंटरसिटी, यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन महू की जगह इंदौर स्टेशन से किया जाएगा। इसके साथ ही महू-इंदौर डेमू भी 31 मई तक बंद होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !