Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

काम की थकान नहीं होगी दिमाग पर हावी, इस तरह करें मूड को बूस्ट

57

ऑफिस में काम करने के दौरान थकान की वजह से मूड में चिड़चिड़ापन, उदासीनता आना काफी स्वाभाविक होता है, लेकिन इससे प्रोडक्टिविटी पर असर पड़ने के साथ ही धीरे-धीरे ये स्ट्रेस में बदल सकता है. लगातार काम करने के दौरान अगर आप खुद को मेंटली बहुत ज्यादा थका हुआ महसूस करते हो तो मूड को बूस्ट करने के लिए कुछ छोटे-छोटे ट्रिक्स अपना सकते हैं.

काम करने से इंसान सिर्फ फिजिकली ही नहीं बल्कि मेंटली भी काफी थक जाता है. इस वजह से मूड में बदलाव हो सकता है, जिसका असर न सिर्फ आपकी प्रोफेशनल लाइफ पर होता है, बल्कि पर्सनल लाइफ भी इससे प्रभावित होने लगती है. अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो इस पर ध्यान देने की जरूरत है. तो चलिए जानते हैं कि मूड को बूस्ट करने के लिए क्या करना चाहिए.

सबसे पहले इन बातों को ध्यान में रखें

खुद को मेंटली मजबूत बनाए रखने और दिमाग को शांत करने के लिए जरूरी है कि डेली रूटीन में मेडिटेशन, योगा, भरपूर नींद लेना जैसी अच्छी आदतें डालें. ब्रेकफास्ट को स्किप करने की वजह से भी दिन में एनर्जी कम होने लगती है और इस वजह से मूड पर भी खराब असर पड़ता है, इसलिए नाश्ता स्किप न करें और यह भी ध्यान रखें कि ऐसे फूड्स खाएं जो न्यूट्रिएंट्स से भरपूर हो. अगले दिन के लिए शाम को अनुमान के हिसाब से हल्के-फुल्के कामों का रूटीन दिमाग में बनाकर सोएं ताकि सुबह परेशान न होना पड़े. काम के बाद कुछ वक्त ऐसा हो जब आप अकेले समय गुजारें. इसके लिए आप कोई हरियाली भरी जगह जा सकते हैं.

कैसे करें काम के बीच मूड को बूस्ट

ब्रेक लेकर नेचुरल लाइट में जाएं

काम करते-करते दिमाग पर थकान हावी होने लगे तो कुछ मिनट का ब्रेक लेकर ऑफिस के बाहर जाएं. कई बार बहुत सारी लाइट्स और स्क्रीन लाइट के संपर्क में घंटो रहने की वजह से भी मूड ऑफ हो सकता है. इसलिए बाहर उठकर कुछ देर नेचुरल लाइट में वक्त बिताएं.

लाइट म्यूजिक सुनें

म्यूजिक एक थेरेपी की तरह काम करता है. काम के बीच मेंटली थकान महसूस हो तो अपनी पसंद का लाइट म्यूजिक सुन सकते हैं. इससे मूड को बूस्ट करने में हेल्प मिलेगी और आप स्ट्रेस से भी राहत महसू करेंगे.

ब्रीदिंग टैक्नीक से मिलेगा फायदा

काम के बीच में अगर आपको स्ट्रेस हो रहा हो तो थोड़ा सा फोकस हटाकर आराम से बैठें और अपनी आंखों को कुछ सेकंड के लिए बंद करें. अब गहरी सांस लें और धीरे-धीरे छोड़े. इस प्रक्रिया को दो से तीन बार दोहराएं और फिर आराम से अपना काम शुरू कर सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.