Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

पारा 44 डिग्री…नसबंदी के बाद महिलाओं को जमीन पर लिटाया, डीडवाना के बदहाल अस्पताल की कहानी

39

राजस्थान के डीडवाना जिले से राजकीय उपजिला अस्पताल के खस्ता हालत की तस्वीर सामने आई है. परबतसर के अस्पताल में महिलाओं की नसबंदी के बाद उनको बिस्तर लगा कर नीचे ही सुला दिया गया. परबतसर का राजकीय अस्पताल में पिछले साल ही सुविधाओं की बढ़ोतरी और सुधार के लिए उपजिला स्तर पर काम शुरू हुआ था, लेकिन वहां पर अभी भी ज्यादातर सुविधाओं की कमी है.

इस अस्पताल में सोमवार को महिलाओं की नसबंदी केंद्र था, जिसमें 58 महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हुआ था. इनमें 58 रजिस्ट्रेशन में से 38 महिलाओं की नसबंदी की गई थी. जिन महिलाओं की नसबंदी की गई उनको नीचे फर्श पर ही गद्दा बिछाकर सुलाया गया. महिलाओं को जहां सुलाया गया था वहां गर्मी का भी ख्याल नहीं रखा गया.

एडीएम कुचामन ने अस्पताल का निरीक्षण किया था. इस बारे में अस्पताल में पीएमओ डॉ. किशन कटारिया का कहना है कि अस्पताल में 100 बैड की व्यवस्था है, लेकिन अस्पताल में मरीजों की संख्या को देखते हुए यह काफी कम हैं. साथ ही यहां स्टाफ की भी कमी है. इस कारण भी महिलाओं को अलग अलग वार्ड में शिफ्ट नहीं किया जा सकता है.

सीएमएचओ ने कहा आगे नहीं होगी ऐसी गलती

नसबंदी के बाद महिलाओं को नीचे सुलाने और अस्पताल प्रशासन की लापरवाही का मामला सामने आया तो इलाके में हड़कंप मच गया. ऑपरेशन के तुरंत बाद मरीज को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है, लेकिन अस्पताल में महिलाओं को नीचे सुला दिया गया.

डीडवाना सीएमएचओ डॉ अनिल कुमार ने इस मामले को बताया कि परबतसर के राजकीय उप जिला अस्पताल में सोमवार को नसबंदी के दौरान अस्पताल में ज्यादा महिला आ गई थीं, ऑपरेशन थियेटर में भी भीड़ होने महिलाओं को गद्दा बिछाकर सुला दिया गया. उन्होंने कहा कि यदि फिर भी कोई चूक हुई है तो परबतसर अस्पताल के प्रभारी को लेटर लिख दिया जायेगा और भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही नहीं होगी .

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.