Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

कोटा से एक और छात्र लापता, 12वीं का रिजल्ट देखकर घर से निकला था… पुलिस के सामने रो पड़े परिवार वाले

37

13 मई को सीबीएसई की 12वीं क्लास का रिजल्ट घोषित हुआ. इस बीच राजस्थान के कोटा से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां रिजल्ट आने के बाद एक छात्र अपने घर से लापता हो गया है, जिसके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. वहीं, पुलिस की टीम भी मामले की जांच में जुटी हुई है.

मामला कोटा के उधोग नगर थाने का है. यहां रायपुर इलाके के तिरुपति नगर मे छात्र भानु प्रताप अपने परिवार के साथ रहता है. भानु के परिवार वालों के मुताबिक, 13 मई की दोपहर रिजल्ट आने के बाद से भानु प्रताप ने अपना रिजल्ट चेक किया और कुछ समय बाद घर से निकल गया, जो कि काफी देर तक नहीं लौटा.

नहीं लौटा घर वापस

इस दौरान भानु के घर में न मिलने की वजह से परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया. सभी उसे इधर-उधर ढूंढने लगे लेकिन वह कहीं नहीं मिला, जिसके बाद परिवार वालों ने मामले की सूचना उद्योग नगर पुलिस स्टेशन को दी और भानु की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. वहीं, जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम जांच में जुट गई. इस दौरान छात्र के मामा चंदन सिंह ने कहा कि उनका भांजा भानु प्रताप सिंह 13 मई दोपहर से डेढ़ बजे घर से लापता है. मामा के मुताबिक, उन्होंने भानु के बारे में अपने सभी रिश्तेदारों और दोस्तों से की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका.

लेकर निकला हजार रुपये

परिवार के मुताबिक, भानु प्रताप अपना मोबाइल फोन भी घर छोड़कर गया है. परिवार वाले लगातार उसकी तालाश में जुटे हैं. वहीं, पुलिस की टीम का कहना है कि पहचान के आधार पर लापता छात्र की तलाश की जा रही है. साथ ही पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज की मदद से लापता हुए छात्र को ढूंढने की कोशिश जारी है. परिजनों द्वारा दर्ज करवाई गई रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि छात्र भानु प्रताप 1000 रुपये लेकर के निकला है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.