Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

सीओडी की टीम पहुंची हिस्ट्रीशीटर शमीम कबाड़ी के गोदाम, बम के खोल का जखीरा बरामद

58

जबलपुर। खजरी खिरिया बायपास पर हिस्ट्रीशीटर शमीम कबाड़ी के विस्फोट वाले कबाड़खाने में सोमवार को सेन्ट्रल आर्डिनेंस डिपो (सीओडी) की टीम पहुंची। टीम ने यहां पर बम के खोल का जाखीरा बरामद किया। 30 एमएम के एक हजार तथा 125 एमएम के चार बम के खोल मिले। टीम सभी बम के खोल साथ लेकर गई है जिन्हें विशेष तरीके से निष्क्रिय किया जाएगा। पुलिस को आशंका है कि खोल में कई बम जिंदा है जिनमें कभी भी विस्फोट हो सकता है इस वजह से टीम का बुलाकर खोल जमा किए गए। मंगलवार को फिर से सीओडी की टीम वहां पहुंचकर बाकी के खोल जब्त कर सकती है।

कबाड़खाने में 25 अप्रैल को जोरदार धमका हुआ था

बता दें कि कबाड़खाने में 25 अप्रैल को जोरदार धमका हुआ था। विस्फोट के बाद नेशनल सिक्युरिटी गार्ड (एनएसजी) की टीम ने कई दिनों तक कबाड़खाने में जांच की थी, जिसके बाद टीम कुछ बमों को बतौर सेम्पल अपने साथ ले गई थी, जिनकी जांच दिल्ली िस्थत एनएसजी के लैब में की जा रही है। वहीं बमों के खोलों को निष्क्रिय करने के लिए एनएसजी की टीम ने लगभग 75 से अधिक विस्फोट किए थे।

हजारों की संख्या में खोल

कबाड़खाने की जांच के दौरान टीम को 125 एमएम के अलावा 30 एमएम के लगभग ढ़ाई हजार खोल मिले। जिसे एनएसजी ने आयुध निर्माणियों के माध्यम से निष्क्रिय कराने की बात पुलिस को कही थी। जिसके बाद पुलिस ने सीओडी के अफसरों से सम्पर्क किया और उक्त खोलों को वहां से उठाने और निष्क्रिय करने की बात कही। जिसके बाद टीम सुबह पांच बजे कबाड़खाने पहुंची। लगभग तीन घंटे में एक हजार से अधिक छोटे और चार बड़े खोलों को लेकर टीम रवाना हुई। सीओडी की बरेला में फायरिंग रेंज है। यहां बमों को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया की जाती है। कबाड़खानों से सीओडी द्वारा जब्त किए गए बम के खोलों को यहीं नष्ट किया जाएगा।

यह है मामला

हाईवे से लगे हिस्ट्रीशीटर गुंडे शमीम कबाड़ी के कारखाने में 25 अप्रेल को विस्फोट हुआ था। विस्फोट इतना खतरनाक था कि लगभग आठ से दस हजार वर्गफीट में फैला पूरा कबाडख़ाना धराशायी हो गया। वहीं विस्फोट की गूंज पांच से छह किलोमीटर तक के इलाके में सुनाई दी थी। आशंका है कि स्क्रेप में जिंदा बम के फटने से घटना हुई। घटना में दो मजदूर गौर निवासी भोलाराम और आनंद नगर निवासी खलील लापता हो गए थे। हाल ही में मिली डीएनए रिपोर्ट में विस्फोट में खलील की मौत की पुष्टी हुई थी। वहीं भोला की गुमशुदगी दर्ज की गई है। मामले में अधारताल पुलिस ने शमीम उसके बेटे फहीम और पार्टनर सुल्तान पर विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया। शमीम फरार है और उस पर 15 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.