Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर... सागर की बेटी का कमाल! कभी मां को खेलते देख सीखा शतरंज, आज अंजलि चौरसिया बनीं नेशनल खिलाड़ी व सीनियर ... भोपाल बड़ा तालाब अतिक्रमण विवाद: 303 अवैध निर्माण चिह्नित, NGT ने बनाई 4 सदस्यीय जांच टीम; 28 सितंबर... विदिशा की लुहांगी पहाड़ी पर 126वें वर्ष संपन्न हुआ पारंपरिक वायु परीक्षण, जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ गोरखपुर में 10 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या, डायल-112 में तैनात आरोपी सिपाही गिरफ्तार नरसिंहपुर में कलेजा कांपने वाली घटना! ट्रेन से कटकर मां-बेटी की मौत, सिर धड़ से अलग होने पर भी सीने ... आईएएस तुकाराम मुंढे की कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप, 2 महीने में 1100 छापे और 50 से ज्यादा ल... Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;...

नूडल्स खाने से 12 साल के लड़के की गई जान! पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती, सरकार ने दी सफाई

43

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में नूडल्स खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार पड़ गए. इलाज के दौरान 12 साल के एक लड़के की मौत हो गई. फूड प्वाइजनिंग के कारण पूरा परिवार बीमार पड़ गया. खाद्य विभाग के अधिकारियों ने इस दावे का खंडन किया है. खाद्य विभाग ने कहा कि मुहल्ले के और भी लोगों ने नूडल्स खाए हैं. उनको कई दिक्कत नहीं हुई है. साथ ही कहा कि इन लोगों की तबीयत कुछ और खाने से बिगड़ी होगी.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पूरनपुर तहसील के राहुल नगर चंदिया हजारा गांव में गुरुवार रात नूडल्स और चावल खाने से तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 सदस्य बीमार पड़ गए. इसके बाद परिवार को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. ठीक होने के बाद वह घर लौट आए. उसी रात उन्हें फिर से बेचैनी होने लगी.

12 वर्षीय रोहन की हुई मौत

परिवार का ही 12 वर्षीय रोहन दर्द की वजह से पानी पीकर बिस्तर पर लेट गया. उलझन होने के कुछ देर बाद 12 वर्षीय रोहन की मौत हो गई. यह देख परिजनों में कोहराम मच गया. सभी को इलाज के लिए एबुलेंस से पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर ने इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया.

बरेली जिला अस्पताल में भी किया गया रेफर

अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि कुछ खाने के बाद 12 साल के रोहन की तबीयत बिगड़ गई. कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के डॉक्टर राशिद ने बताया कि शनिवार को फूड पॉइजनिंग की शिकायत के बाद पांच लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. दूसरे बेटे विवेक की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. चार अन्य की हालत स्थिर है.

खाद्य विभाग ने क्या कहा ?

इस पूरे मामले पर खाद्य विभाग के अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कहा कि जांच की गई है. उसमें पता चला कि परिवार ने एक जनरल स्टोर से नूडल्स का एक विशेष ब्रांड खरीद कर खाया था. कुछ अन्य लोगों ने भी उसी ब्रांड के नूडल्स खरीदे थे, लेकिन उनके साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ है. शशांक त्रिपाठी ने कहा कि संभावना है कि नूडल्स के अलावा कुछ और खाने के कारण वह बीमार हुए हैं. उन्होंने पूरनपुर के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट को अपने निष्कर्षों के बारे में बताया है. पुलिस ने बताया कि परिजनों ने अभी तक इस बारे में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.