Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत

जबलपुर सहित संभाग के जिलों में आंधी के साथ हल्की वर्षा के आसार

48

जबलपुर। मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है। दिन में गर्मी जहां लोगों को पसीना छुड़ा रही है वहीं शाम होते ही बादल छा रहे हैं, रात में नम हवा गर्मी से कुछ राहत दे रही है। दिन का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसमी तंत्र अब भी सक्रिय है इसके असर से 14 मई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। जबलपुर सहित संभाग के जिलों में आंधी चलने के साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की आशंका जताई जा रही है।

सुबह से चटख धूप और गर्म हवा लोगों को परेशान किए रही

 

रविवार को भी मौसम ऐसा ही रहा। सुबह से चटख धूप और गर्म हवा लोगों को परेशान किए रही। गर्मी के कारण लोगों को घरों से निकलना मुहाल रहा। शाम हुई तो मौसम ने फिर करवट बदली और आसमान पर बादल मंडराने लगे। जबलपुर में तो बूंदाबांदी नहीं हुई पर आस-पास के जिलों में तेज हवा और हल्की वर्षा ने मौसम सुहाना हो गया।

 

40 डिग्री के पार पहुंचा पारा

बहरहाल मौसम में आ रहे बदलाव के बीच रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। वातावरण में घुली गर्माहट से लोग बेहाल होते रहे। हवा की दिशा भी दक्षिण पश्चिमी रही। दिन का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। हालांकि शाम होते ही हवा का रुख उत्तर पश्चिमी हो गया जिससे रात में गर्मी से कुछ हद तक लोगों को राहत मिलती रही।

 

सक्रिय हैं मौसमी प्रणालियां

 

क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसमी प्रणालियां अब भी सक्रिय है। एक चक्रवाती परिसंरचरण उत्तर प्रदेश के ऊपर विस्तृत है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण राजस्थान के ऊपर अव्यवस्थित है। इसके साथ एक द्रोणिका भी संबद्ध है। वही मध्य प्रदेश से होकर असम तक भी एक द्रोणिका बनी हुई है।इन मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है जिससे बादल छा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.