Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इंदौर में वोट डालने पर मिला मुफ्त पोहा-जलेबी और आइस्‍क्रीम

29

इंदौर। इंदौर लोकसभा सीट के लिए सुबह सात बजे से शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। चुनाव आयोग ने मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए अनेक तरह की कवायद की है। उल्‍लेखनीय है कि शहर के शॉपिंग मॉल के साथ ही खानपान की दुकानों और मनोरंजन के स्‍थानों पर मतदाताओं के लिए आकर्षक ऑफर और उपहार रखे गए हैं।

इंदौर में कुछ मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से पहले ही वोट डालने वालों की कतार लगनी आरंभ हो गई थी। सुबह मौसम सुहाना होने और गर्मी का असर नहीं होने से भी अनेक लोग सुबह वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंच गए थे।

मुफ्त नाश्‍ता और आइस्‍क्रीन मिलने की सूचना पर इंदौर की प्रसिद्ध 56 दुकान पर बड़ी संख्‍या में पोहे-जलेबी के शौकीन लोग मतदान कर पहुंच गए थे।

शहर की 56 दुकान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सुबह सात बजे से नौ बजे के बीच वोट डालने वालों को निशुल्‍क पोहा-जलेबी देने की घोषणा की थी। अन्‍य स्‍थानों पर भी खानपान की दुकानों पर आकर्षक ऑफर हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.