Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ganga-Yamuna Expressway Link: यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, 16 गांवों की 740 एकड़ ज... Bilaspur Crime News: बिलासपुर में सराफा कारोबारी से बड़ी उठाईगिरी, बाइक सवार तीन लुटेरों ने दिनदहाड़... Devi Ahilyabai Holkar Airport News: इंदौर एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प: 1 करोड़ यात्री क्षमता के लिए अप... Railway News Update: होली पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने चलाई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, आज से... Gwalior News Update: सवर्ण समाज का ग्वालियर में शक्ति प्रदर्शन: आरक्षण और UGC के मुद्दों पर लामबंद ह... Shocking Incident: 5 दिनों तक मां की लाश के साथ रहा परिवार, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मंजर देख रह गई ... भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा प्रोजेक्ट! 2600 करोड़ की सड़क बनने से पहले ही धंसी, ओवरब्रिज की दीवारों पर आ... त्योहारों पर 'मौत' का सामान! गंदगी में बन रहे थे 1600 किलो गुलाब जामुन, प्रशासन की छापेमारी से मिलाव... Gwalior Board Exam 2026: ग्वालियर में 150 छात्रों को दिए गए गलत पेपर, परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे तक चल... MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे 719 पर बस और वैन की जोरदार भिड़ं...

IPL 2024: KKR तो प्लेऑफ में पहुंच गई पर उसके खिलाड़ी रमनदीप सिंह के साथ बहुत बुरा हुआ

18

11 मई की शाम खेले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर KKR ने प्लेऑफ का टिकट कटा लिया. वो IPL 2024 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई. लेकिन, इसके बाद उसके खिलाड़ी रमनदीप सिंह के साथ बहुत बुरा हुआ. रमनदीप को BCCI की ओर से सजा दी गई. उन पर जुर्माना लगाया गया. और, ये सब इसलिए क्योंकि उनसे मैच के दौरान एक बड़ी गलती हो गई.

रमनदीप सिंह को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले मैच के दौरान की गई एक गलती के लिए सजा मिली है. ये गलती उन्होंने IPL के नियम का उल्लंघन कर की है. सजा के तौर पर रमनदीप सिंह पर जुर्माना लगाया गया है. हालांकि, इस सीजन IPL के नियम तोड़ सजा पाने वाले वो KKR के पहले खिलाड़ी नहीं है. उनसे पहले हर्षित राणा, कप्तान श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लगाया गया.

रमनदीप सिंह पर जुर्माना लगा, मैच फीस में 20 फीसद कटौती

IPL की ओर ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि KKR के खिलाड़ी रमनदीप सिंह को IPL कोड ऑफ कंडक्ट के तहत लेवल 1 का दोषी पाया गया है. उन्होंने मैच रेफरी के सामने अपनी गलती स्वीकार भी कर ली है. IPL की धारा 2.20 के तहत लेवल 1 का दोषी पाए जाने पर सजा को लेकर अंतिम फैसला मैच रेफरी का ही होता है.

मैच रेफरी ने रमनदीप सिंह के मैच फीस में 20 फीसद कटौती की है. हालांकि, मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में रमनदीप से गलती क्या और कब हुई, इस बारे में कुछ भी साफ नहीं हो पाया.

रमनदीप सिंह ने 8 गेंदों पर मारे 17 रन

जहां तक मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में रमनदीप सिंह के प्रदर्शन की बात है तो उन्होंने नाबाद रहते हुए 8 गेंदों में 17 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और 1 छक्का शामिल रहा. इसके अलावा रमनदीप ने फील्डिंग के दौरान मैच में सूर्यकुमार यादव का शानदार कैच पकड़ा.

KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर के मैच में 7 विकेट पर 157 रन बनाए. जवाब में मुंबई इंडियंस 16 ओवर खेलकर 8 विकेट पर 139 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई. मुंबई और KKR के बीच ये मुकाबला बारिश की वजह से खलल पड़ने के चलते 16-16 ओवरों का खेला गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.