Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, अब तक 8 नक्सली ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

35

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है. शुक्रवार को बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आठ नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि नक्सलियों की मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है. सुरक्षाबलों ने घटनास्थल पर मारे गए नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए हैं.

बता दें कि तीन जिले बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा से DRG, STF, कोबरा और सीआरपीएफ के करीब 1200 जवान ‘एंटी नक्सल ऑपरेशन’ पर निकले हैं. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को सुरक्षाबलों की टीम को इनपुट मिला कि बीजापुर के जंगलों में बड़े नक्सल लीडर्स मौजूद हैं. इसी इनपुट के आधार पर ऑपरेशन शुरू किया गया. ये एनकाउंटर सुबह छह बजे से जारी है.

बस्तर IG, DIG समेत तीन जिले के SP इस ऑपरेशन और एनकाउंटर पर नजर बनाए हुए हैं. हालांकि अभी तक पुलिस की तरफ से इस एनकाउंटर को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के पीडिया के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच ये मुठभेड़ चल रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.