Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

युवती का नहाते हुए वीडियो बनाकर किया ब्‍लैकमेल, आरोपित मकान मालिक गिरफ्तार

44

इंदौर। परदेशीपुरा पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर मकान मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपित किरायेदार युवती को ब्लैकमेल कर रहा था।

मकान मालिक ने युवती का नहाते हुए वीडियो बना लिया था। इसके बाद आरोपित युवती से रुपयों की मांग करने लगा था। युवती ने अपने पिता को घटना बताई। इस मामले में बुधवार रात पुलिस थाना में केस दर्ज करवाया गया।

टीआइ पंकज द्विवेदी के मुताबिक 26 वर्षीय युवती ने नितिन नामक शख्‍स के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह नितिन के घर किराये से रहने आई थी। युवती की शादी हो गई है, लेकिन उसका पति साथ नहीं रहता था।

बताया जाता है कि इसी दौरान नितिन ने युवती के आपत्तिजनक अवस्था में वीडियो बना लिए थे । इसके बाद आरोपित ने युवती को ब्लैकमेल किया और धमकाया। इससे परेशान होकर युवती ने मकान बदल लिया। इसके बाद आरोपित पुन: युवती को धमकाने लगा और ब्लैकमेल करने लगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.