Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...

मोदी के अडानी-अंबानी वाले बयान पर प्रियंका का पलटवार, कहा- राहुल हर दिन अडानी पर बोल रहे हैं…

25

रायबरेली: रायबरेली में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि, राहुल गांधी हर दिन अडानी के बारे में बात करते हैं। वह हर दिन अडानी के बारे में सच्चाई आपके सामने रखते हैं और मोदी और अडानी के संबंधो को उजागर करते हैं। मोदी सरकार ने अडानी और अंबानी जैसे अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया है, जबकि उत्तर प्रदेश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं।

रायबरेली में एक चुनावी रैली में प्रियंका गांधी ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी ने कहा, राहुल गांधी अडानी का नाम नहीं ले रहे हैं। सच्चाई तो ये है- राहुल गांधी हर दिन अडानी के बारे में बात करते हैं, वो हर दिन अडानी का सच आपके सामने रखते हैं। राहुल गांधी रोज कहते हैं कि नरेंद्र मोदी की बड़े उद्योगपतियों से सांठगांठ है। नरेंद्र मोदी ने अपने मित्रों के 16 लाख करोड़ रुपये माफ कर दिया, लेकिन किसानों का एक रुपया माफ नहीं किया। नरेंद्र मोदी को इसका जवाब देना चाहिए।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि, कांग्रेस पेपर लीक रोकने के लिए अहम कदम उठाएगी। वह सत्ता में आते ही अग्निवीर योजना को खत्म कर देगी। किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। नरेंद्र मोदी ने अरबपतियों का कर्ज माफ कर दिया है लेकिन यूपी में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने यह भी वादा किया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो घर की सबसे बुजुर्ग महिला को 8,500 रुपये प्रति माह मिलेंगे, जो प्रति वर्ष 1 लाख रुपये के बराबर है। बता दें कि पीएम मोदी ने अडानी-अंबानी पर कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या कांग्रेस और इन उद्योगपतियों के बीच कोई गुप्त समझौता हुआ है?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.