Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...

जेपी नड्डा और अमित मालवीय की बढ़ी मुश्किलें, बेंगलुरू पुलिस ने विवादित पोस्ट को लेकर जारी किया नोटिस

28

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और आईटी सेल के हेड अमित मालवीय की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कर्नाटक बीजेपी द्वारा ‘आपत्तिजनक पोस्ट’ को लेकर बेंगलुरु पुलिस ने BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय को नोटिस जारी किया है। बुधवार को बेंगलुरु में हाईग्राउंड्स पुलिस के जांच अधिकारी की ओर से नेताओं को नोटिस जारी किया गया। वीडियो के सिलसिले में जेपी नड्डा और अमित मालवीय को बेंगलुरु पुलिस के सामने पेश होने के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया है।

इससे पहले, सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करने के लिए उनके और बीजेपी कर्नाटक इकाई के प्रमुख बीवाई विजयेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें कथित तौर पर कांग्रेस को आरक्षण की राजनीति में मुसलमानों का पक्ष लेते हुए दिखाया गया था। कर्नाटक भाजपा द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को एससी, एसटी और ओबीसी की तुलना में मुसलमानों को बड़ा धन मुहैया कराते हुए दिखाया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.