Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

प्लस साइज महिलाएं शॉपिंग करते समय न करें ये गलतियां, अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स

25

हर महिला चाहती है कि वह खूबसूरत और चार्मिंग दिखे. इसको लेकर महिलाएं अपनी आउटफिट, मेकअर और एक्सेसरीज के साथ एक्सपेरिमेंट्स करती हैं. लेकिन अट्रैक्टिव दिखने के लिए मेकअप से लेकर कपड़ों और एक्सेसरीज तक सबकुछ सही फिट का होना चाहिए. लेकिन प्लस साइज वाले लोगों को कई स्टाइल स्टेटमेंट चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है.

लेकिन अगर आप प्लस साइज हैं तो किसी भी डिजाइन ड्रेस को देखकर अपना मन मारने की जरूरत नहीं है. आपको सिर्फ और सिर्फ स्टाइल सेंस समझना होगा, जो आपकी बॉडी के हिसाब से परफेक्ट हों. तो यहां हम आपको उन गलतियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप शॉपिंग करते हुए न करें.

न पहनें बड़े प्रिंट्स

प्लस साइज महिलाएं कभी भी बड़े प्रिंट्स न पहनें. इससे बॉडी हैवी नजर आ सकती है, बड़े प्रिंटस आपकी बॉडी के कर्वस को उभारने का काम करते हैं. ऐसे में ये आउटफिट उनके स्टाइल और फैशन सेंस को खराब कर सकता है. कोशिश करें कि शॉपिंग के दौरान छोटे प्रिंट्स के ही खरीदें.

फैब्रिक का रखें ध्यान

कपड़े खरीदते वक्त फैब्रिक का ध्यान जरूर रखें. प्लस साइज की महिलाएं ऑर्गेंजा या फिर टाइट कॉटन जैसे कपड़ों को न चुनें. महिलाएं सैटिन, सॉफ्ट कॉटन या फिर शिफॉन जैसे फैब्रिक को चुनें. इससे बॉडी स्लिम दिखेगी.

लो वेस्ट जींस

प्लस साइज की महिलाएं कभी भी लो-वेस्ट जींस खरीदने से बचें. ऐसी आउटफिट पेट और पेट की चर्बी को और उभारेगा. क्रॉप टॉप के साथ लो वेस्ट जींस पहनने से लुक बेतुका लग सकता है. ऐसे में आप हाई वेस्ट पैंट या जींस को कैरी कर सकती हैं.

ट्यूब टॉप

प्लस साइज की महिलाएं कभी भी ट्यूब टॉप को कैरी न करें. ये टॉप आपके अंडरआर्म्स की फैट को उभार सकते हैं. इससे आपका लुक बल्की नजर आ सकता है. ऐसे टॉप्स थोड़े टाइट हो सकते हैं. ऐसे में आप ओवरसाइज शर्ट को कैरी कर सकती हैं.

ज्यादा ढीले कपड़े न पहनें

प्लस साइज महिलाएं ज्यादा ढीले कपड़े न पहनें. उन्हें नॉर्मल फिटिंग के कपड़े ही कैरी करने चाहिए.आप चाहें तो बॉडी शेपर का चुनाव अपने लिए कर सकती हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.