Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सम्भल में वोटिंग के बीच बवाल, सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क और पुलिस के बीच नोकझोंक

29

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में यूपी की सम्भल सीट पर भी वोटिंग हो रही है. इस सीट पर सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क की पुलिस से झड़प की घटना सामने आई है. बर्क का आरोप है कि पुलिस ने बीएलओ के बस्ते छीने, ताकि वोट परसेंट न बढ़े. मुस्लिम वोटरों से बूथों पर पुलिस अभद्रता कर रही है. पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता फिरोज खान को हिरासत में लेने की कोशिश की गई है.

विधानसभा असमौली के ओवरी गांव में पुलिस ने लाठीचार्ज कर पोलिंग स्टेशन से लोगों को खदेड़ा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सम्भल लोकसभा क्षेत्र में कई बूथों पर पुलिस पर लाठीचार्ज करने, वोटर्स से मारपीट करने और चुनाव प्रभावित करने के आरोप लग रहे हैं. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं.

लाठीचार्ज में कई लोग घायल

एक वीडियो असमौली के ओवारी में बूथ संख्या 181, 182, 183, 184 का है. यहां लाठीचार्ज में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. फिलहाल, यहां शांति व्यवस्था बनी हुई है. इस मामले से पहले भी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क ने पुलिस और प्रशासन पर आरोप लगाया था. एमजीएम कॉलेज में हंगामा किया गया था.

‘पुलिस द्वारा मारपीट करने के आरोप निराधार’

ओवरी गांव में मतदाताओं से झड़प और इसमें एक बुजुर्ग मतदाता के बेहोश होने के आरोपों पर पुलिस का बयान भी आया है. पुलिस का कहना है कि ज्यादा गर्मी होने की वजह से तबीयत खराब होने के कारण बुजुर्ग व्यक्ति गिर गया था. उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया दिया गया है. पुलिस द्वारा मारपीट करने के आरोप निराधार हैं.

बताते चलें कि लोकसभा सीट पर शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पुलिस के आलाधिकारी बूथों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में अधिकारियों ने संभल कस्बे में बूथों का भ्रमण किया, सुरक्षा व्यवस्थाओं को चेक किया और मतदान को शांतिपूर्वक कराए के लिए निर्देश दिए. अधिकारी गुन्नौर के बूथों पर भी पहुंचे. सुरक्षा व्यवस्थाओं को चेक किया और आवश्यक निर्देश दिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.