Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

बुरहानपुर में बिजली के पोल पर काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत , परिजनों ने किया हंगामा…

38

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में रेणुका मंडी क्षेत्र में बने बिजली के पोल पर एक आउटसोर्स बिजली कर्मचारी काम कर रहा था, आपको बता दें कि इस दौरान बिजली कर्मचारी को करंट लग गया और वह घायल हो गया था। तत्काल उसको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां पर इलाज के दौरान बिजली कर्मचारी की मौत हो गई। सोमवार को मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और मृतक के परिजनों का कहना था कि आज मुख्यमंत्री आने वाले हैं। इससे पहले मंडी क्षेत्र में बिजली लाइन का काम हो रहा था।

वहीं इस मामले पर बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि यहां पर यह कार्य हो रहा था। वह जगह हेलीपैड से काफी दूर है, परिजनों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। इसके बाद मौके पर बिजली कंपनी के अधिकारी और पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची और परिजनों को काफी समझाया गया। आपको बता दें कि मृतक का नाम रूपेश है और वह ग्राम पातोंडा का रहने वाला है।

रविवार को रेणुका मंडी क्षेत्र में पोल पर कार्य करते समय रूपेश को करंट लग गया और वह घायल हो गया था मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग की है। इस मामले पर शिकारपुर थाना प्रभारी कमल सिंह पवार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी इस मामले में दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बिजली बंद किए बिना ही ठेकेदार द्वारा जबरन मृतक से कार्य कराया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.