Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

आज बादल छाने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार, तीन दिन रहेगा असर

38

मई के पहले सप्ताह में ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग की मानें तो एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है इसके असर से सोमवार और मंगलवार को हल्के बादल छा सकते हैं। जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के भी आसार है।

छह किमी की गति से चली पश्चिमी गर्म हवा

 

तेज धूप के बीच पांच से छह किमी की गति से चल रही पश्चिमी गर्म हवा लोगों को झुलसाने आमादा रही। सूरज की तल्खी और ‘ लू’ से लोग परेशान होते रहे। इससे बचने लोग टोपी, गमछा, चश्मा का सहारा लेते दिखे।

 

तीन दिन रहेगा असर

 

क्षेत्रीय मौसम विभाग विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप में निम्न और मध्य क्षोभमंडल की पछुआ पवनों के साथ उत्तर में सक्रिय है। इसके प्रभाव से छह और सात मई को पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में बादल छाने और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना है। जबलपुर सहित संभाग के जिलों में तीन दिनों तक इसका असर देखा जा सकेगा। इस दौरान तापमान में आंशिक रूप से गिरावट आने के आसार है।

फिलहाल पारा 40 के पार

 

बहरहाल तापमान 40 डिग्री के पार बना हुआ है। रविवार को अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं गत वर्ष की बात करें तो आज के दिन अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.