Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

एकमात्र पीएम एक्सीलेंस कालेज में आर्ट-कामर्स के साथ साइंस की पढ़ाई भी होगी

54

जबलपुर। जिले का एकमात्र पीएम श्री एक्सीलेंस शासकीय महाकोशल कालेज में आर्ट, कामर्स के अलावा अब साइंस स्टीम भी शुरू हो रहा है। सत्र 2024-25 में प्रवेश के साथ ही साइंस में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इस संकाय को प्रारंभ करने के लिए शासन से मंजूरी मिल चुकी है। कालेज में 200 अतिरिक्त सीट का इजाफा हो गया है। यह एक मात्र सरकारी कालेज है जहां पर तीनों संकाय के विद्यार्थी अध्ययन करेंगे।

तीन करोड़ 47 लाख रुपये की अतिरिक्त फंडिंग

 

प्राचार्य डा.एसी तिवारी ने बताया कि पीएम श्री में शामिल होने के बाद संस्थान में सभी विषय की पढ़ाई की सुविधा दी गई है। इसके लिए अतिरिक्त बजट भी मिला हुआ है। उन्होंने बताया कि पीएम एक्सीलेंस में शामिल होने के बाद शासकीय महाकोशल कॉलेज के लिए फंड मिला है। इसके तहत दो करोड़ से किताबें और कम्प्यूटर खरीदे जाएंगे। इसके अलावा पुरुष और महिला छात्रावास के लिए तीन करोड़ 47 लाख रुपये की अतिरिक्त फंडिंग की गई है। इस तरह से कुल 8 करोड़ रुपये अलग-अलग क्षेत्रों में खर्च किए जाएंगे।

 

संभाग के सभी सातों कॉलेजों के लिए राशि जारी

प्रदेश के चुनिंदा कॉलेजों में उच्च स्तरीय शिक्षण सुविधा उपलब्ध कराने की योजना में शामिल किए गए महाकौशल कॉलेज में अब कला व वाणिज्य के अलवा भी अन्य संकाय के छात्रों को पढ़ाई का मौका मिल सकेगा। जबलपुर के साथ ही संभाग के सभी सातों कॉलेजों के लिए राशि जारी कर दी गई है। आने वाले दिनों में इन कॉलेजों में शिक्षण सुविधाओं के विस्तार करने के बाद सभी स्ट्रीम की पढ़ाई कराई जाएगी।

 

57 पद शैक्षणिक सहित अन्य के लिए

 

57 पद शैक्षणिक सहित अन्य के लिए स्वीकृत किए गये हैं जिसमें 44 शैक्षणिक पद हैं। इसके अलावा अतिरिक्त स्टॉफ भी सुनिश्चित किया गया है। प्रयोगशाला तकनीशियन 6 प्रयोगशाला परिचायक 6 और एक कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद को हरी झण्डी दी गई है। जानकारों का कहना है कि पदों को आउट सोर्स के जरिए भरा जाएगा।

 

साइंस के ये विषय शुरू

 

जूलाजी, कैमेस्ट्री, फिजिक्स मैथेमैटिक्स,बाटनी, बायोटेक्नोलाजी और कम्प्यूटर साइंस विषय शामिल है। इसके अलावा फिलासफी के अलावा मनोविज्ञान पाठ्यक्रम को भी प्रारंभ किया गया है। इसे कला संकाय से जोड़ा गया है। वहीं कम्प्यूटर साइंस को साइंस से जोड़ा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.