Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

खिलाड़ी हिट, टीम फ्लॉप… IPL 2024 में चल रहा ये अलग ही हिसाब-किताब

62

होना तो ये चाहिए कि अगर खिलाड़ी चल रहे हैं तो टीम का भी प्रदर्शन बेहतर दिखे. लेकिन, IPL 2024 में हिसाब-किताब जरा अलग है. यहां जो खिलाड़ी हिट है, उन्हीं की टीमें फ्लॉप हैं. मसलन वो फिसड्डी हैं और परफॉर्मेन्स के पैमाने पर जूझ रही हैं. जी हां, क्या आपने कभी इस पर गौर किया है? और, अगर अब तक नहीं किया को उस ओर आपका ध्यान हम ले चलते हैं. करना कुछ नहीं है बस IPL 2024 के पॉइंट्स टेबल के अलावा ऑरेंज कैप और पर्पल कैप वाली लिस्ट पर नजर घुमा लेनी है, जवाब आपको खुद ब खुद मिल जाएगा.

IPL 2024 के पॉइंट्स टेबल में 5 मई के बाद बड़ा बदलाव देखने को मिला है. KKR की टीम अब नंबर वन बन गई है. टॉप फोर में इसके अलावा फिलहाल राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस जैसी टीमें पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचले पायदान पर हैं. RCB का स्थान फिलहाल 7वां है, वहीं मुंबई 10वें स्थान पर है.

ऑरेेंज कैप में विराट आगे, पर्पल कैप में बुमराह

अब जरा ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की लिस्ट पर नजर दौड़ाइए. ऑरेंज कैप में विराट कोहली लीड कर रहे हैं. मतलब, वो IPL 2024 में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. इस सीजन में अब तक खेले 11 मैचों के बाद उनके 542 रन हैं. वहीं पर्पल कैप यानी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में इस सीजन अभी तक जसप्रीत बुमराह सबसे आगे हैं. उनके 11 मैचों के बाद 17 विकेट हैं, जो उन्होंने 16.11 की बॉलिंग औसत से लिए हैं. बुमराह जितने ही 17 विकेट हर्षल पटेल के भी हैं लेकिन उनका बॉलिंग औसत 21.29 का है.

विराट-बुमराह हिट, RCB- MI फ्लॉप

अब जो खिलाड़ी ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की लिस्ट में टॉप पर हैं, IPL 2024 के पॉइंट्स टेबल में उनकी टीमें उतनी ही गर्त में हैं. विराट कोहली के नाम सबसे ज्यादा रन हैं मगर उनकी टीम RCB पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर. इसी तरह बुमराह और हर्षल पटेल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दो गेंदबाज हैं लेकिन IPL 2024 में उनकी टीमें 10वें और 8वें नंबर विराजमान है. मतलब, खिलाड़ी तो हिट हैं लेकिन उनकी टीमों का प्रदर्शन इतना ढीला है कि नौबत IPL 2024 से बाहर होने की बन गई हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.