Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

6 जून को तय होगा CM उम्मीदवार, 10 को शपथ…पीएम मोदी का दावा- ओडिशा में बन रही बीजेपी सरकार

38

लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धुआंधार प्रचार करने में जुटे हुए हैं. इस बीच वह सोमवार को ओडिशा के बेरहामपुर पहुंचे, जहां उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि ओडिशा में इस बार 2 यज्ञ एकसाथ हो रहे हैं. एक यज्ञ देश में, हिंदुस्तान में मजबूत सरकार बनाने के लिए है और दूसरा यज्ञ ओडिशा में बीजेपी के नेतृत्व वाली मजबूत राज्य सरकार बनाने का है. बीजेपी जो कहती है, वो करके दिखाती है इसलिए यहां सरकार बनने के बाद हम पूरी शक्ति से संकल्प पत्र में की गई घोषणाओं पर अमल करेंगे. ये मोदी की गारंटी है.

उन्होंने कहा, ‘4 जून पर यहां की BJD सरकार की एक्सपायरी डेट लिखी हुई है. आज 6 मई है, 6 जून को BJP के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तय होगा. 10 जून को भुवनेश्वर में BJP के मुख्यमंत्री का शपथ समारोह होगा. मैं आज सबको भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री के शपथ समारोह के लिए निमंत्रण देने आया हूं.’

बीजेडी के छोटे नेता भी बड़े बंगलों के मालिक हो गए- पीएम

पीएम ने बीजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि ओडिशा में BJD अस्त है, कांग्रेस पस्त है और लोग बीजेपी पर आश्वस्त हैं और सिर्फ बीजेपी उम्मीदों का नया सूरज बनकर आई है. ओडिशा में करीब 50 साल तक कांग्रेस और करीब 25 साल तक बीजेडी रही है, लेकिन क्या हुआ, सबने देखा. ओडिशा में उपजाऊ भूमि, खनिज संसाधन, समुद्री तट, बेरहामपुर जैसा व्यापार केंद्र, संस्कृति, विरासत और न जाने क्या-क्या है. फिर भी इस ‘अमीर’ ओडिशा के लोग गरीब ही बने रहे. इस पाप का जिम्मेदार कौन है? इसका जवाब कांग्रेस और बीजेडी है.

उन्होंने कहा कि बीजेडी के छोटे छोटे नेता भी बड़े-बड़े बंगलों के मालिक हो गए हैं. केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन के लिए 10 हजार करोड़ रुपए ओडिशा को दिए. वो पैसे यहां की सरकार सही से खर्च ही नहीं कर पाई. मोदी गांव में सड़कें बनाने के लिए पैसा भेजता है, लेकिन यहां गांवों में सड़कों की हालत खराब है. मोदी दिल्ली से मुफ्त चावल के लिए पैसे भेजता है, लेकिन बीजेडी सरकार इस योजना पर भी अपना फोटो चिपका देती है. आज ओडिशा में जो सरकार है, उसे महिलाओं के हितों की कोई परवाह ही नहीं है. केंद्र सरकार हर गर्भवती महिला को 6 हजार रुपए की आर्थिक मदद दे रही है. इतनी महत्वपूर्ण और पवित्र योजना पर भी ताला लगा दिया.

बीजेपी 25 लाख बहनों को बनाएगी लखपति दीदी- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है. ओडिशा बीजेपी की सुभद्रा योजना, यहां महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करेगी. ओडिशा बीजेपी ने यहां स्वयं सहायता समूहों की 25 लाख बहनों-बेटियों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है. बीजेपी ने बहुत गौरव से ओडिशा की मिट्टी में जन्मी, ओडिशा की बेटी को देश का सबसे बड़ा पद दिया है. ये मेरा सौभाग्य है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी मुझे लगातार ओडिशा के विकास के लिए बहुत बारीक-बारीक चीजें बताती हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.