Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां... Kashi Vishwanath Mahashivratri 2026: काशी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 3 KM लंबी लाइन; जानें बाबा विश्... Uzma Khan Kanwar Yatra: मुराद पूरी हुई तो कांवड़ लेकर निकलीं उजमा खान, महादेव की भक्ति में लीन होकर ...

दो या तीन नहीं इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ये देख लीजिये पूरी लिस्ट

17

ये सप्ताह बैंकों की छुट्टियों से भरा पड़ा है. इस हफ्ते में एक या दो दिन नहीं बल्कि​ पूरे 5 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. जिसमें अक्षय तृतीया के साथ लोकसभा चुनाव की वजह से अवकाश देखने को मिल रहा है. वहीं इस हफ्ते रविंद्र नाथ टैगोर का जन्मदिन भी है. जिसकी वजह से बैंकों का अवकाश रहेगा. वहीं इस हफ्ते में सेकंड सटरडे भी है. इस दिन बैंकों का अवकाश रहता है. वैसे कुछ अवकाश को छोड़ दिया जाए तो बाकी स्टेट सेंट्रिक अवकाश हैं. भारत में बैंकों की छुट्टियों का फैसला आरबीआई करता है और प्राइवेट बैंकों सहित सभी सरकारी सेक्टर के बैंक भी इसका पालन करते हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर इस हफ्ते में कौन सी तारीख को और क्यों बैंकों का अवकाश है.

इस हफ्ते बैंक हॉलिडे की लिस्ट

  1. 7 मई: आरबीआई ने लोकसभा चुनाव 2024 के प्रमुख चरणों के लिए पहले ही बैंक अवकाश घोषित कर दिया है. इसलिए, 7 मई को चुनाव के तीसरे चरण के तहत कुल 94 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा. इसलिए 7 मई को बैंक बंद रहेंगे. मंगलवार को अहमदाबाद, भोपाल, पणजी और रायपुर में बैंक बंद रहेंगे.
  2. 8 मई: बुधवार को रवींद्रनाथ टैगोर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे. आरबीआई के मुताबिक, इस अवसर पर कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे.
  3. 10 मई: इसके अलावा, शुक्रवार को बसव जयंती/अक्षय तृतीया के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे. प्रमुख रूप से, बेंगलुरु में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
  4. 11 मई और 12 मई: बैंक आमतौर पर हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को डिफ़ॉल्ट रूप से बंद रहते हैं. 11 मई को महीने का दूसरा शनिवार है और इसलिए पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे. जबकि 12 मई यानी रविवार को निश्चित अवकाश है.

    स्पेशल हॉलिडे

    मई में दूसरे और चौथे शनिवार और चार रविवार को छोड़कर बैंकों की कुल 9 स्पेशल हॉलिडे भी हैं. जिसमें 1 मई को महाराष्ट्र दिवस/मई दिवस (श्रम दिवस); लोकसभा आम चुनाव 7 मई को; 8 मई को रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्मदिन, 10 मई को बसव जयंती/अक्षय तृतीया, 13 मई को लोकसभा आम चुनाव, 16 मई को राज्य दिवस, इसके बाद 20 मई को एक और लोकसभा आम चुनाव की छुट्टी होगी. अंत में, 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा है, और नज़रुल जयंती/लोकसभा आम चुनाव 25 मई को है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.