Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Crime: शराबी पति ने पत्नी पर किया हमला और फूंका अपना ही घर, मनेंद्रगढ़ इलाके में फैली द... Indore MBA Student Murder: आरोपी पीयूष धामनोदिया मुंबई से गिरफ्तार, रेप के बाद की थी छात्रा की बेरहम... MP RTO Corruption: सोहागी पहाड़ बना अवैध वसूली का अड्डा? परिवहन विभाग के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों ने खोल... Mandsaur News: मंदसौर में नकली घी और शहद बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 40 लीटर मिलावटी माल जब्त; ... Jitu Patwari in Shahdol: जीतू पटवारी का बड़ा ऐलान, सरकार आने पर 'हिसाब' करने की दी चेतावनी Antique Coins: चांदी के भाव बढ़ते ही गलने लगे ऐतिहासिक सिक्के, कॉइन कलेक्टर्स ने जताई बड़ी चिंता Crime News: मोबाइल देख मंगेतर ने खोया आपा, वायर से गला घोंटकर युवक की बेरहमी से हत्या सिंधिया के लिए आए थे खास काजू, पीठ पलटते ही चट कर गए नेताजी! मेहमानों के सामने हुई किरकिरी IAS Transfer List MP: एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अशोक वर्णवाल से छीना वन विभाग; मनीष सिंह को बड़ी...

हिल स्टेशन पर परिवार ने की दारू पार्टी, पति-पत्नी की मौत, बेसुध हालत में मिले दो बेटे

19

पिपरिया हिल स्टेशन पचमढ़ी में अत्यधिक शराब पीने से शुक्रवार रात को पति-पत्नी की मौत हो गई। दोनों के शव अलग-अलग स्थान पर मिले हैं। वही दंपति के दो बेटे अत्यधिक शराब पीने से बेसुध हैं। शनिवार सुबह पुलिस ने कार्रवाई के बाद दोनों पति-पत्नी का अंतिम संस्कार कराया। इस मामले में पचमढ़ी थाना प्रभारी उमाशंकर यादव ने बताया कि शुक्रवार रात को सूचना मिली थी कि होटल हाइलैंड के पास एक व्यक्ति बेसुध पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंच कर देखा तो रामलाल मृत अवस्था में पड़ा था।सूचना देने के लिए जब उसके धोबी घाट स्थित झोपड़े में पहुंचे तो उसकी पत्नी भी बेसुध थी। जांच करने पर वह भी मृत मिली। दोनों बेटों की खोजबीन की गई तो वह भी अत्यधिक शराब के सेवन के कारण होश में नहीं थे। जांच के लिए जब शराब विक्रेता से पूरे मामले की जानकारी ली गई तो पता चला कि शुक्रवार सुबह करीब 3000 की 54 से अधिक सफेद क्वार्टर उन्होंने खरीदी थी।

परिवार के सभी सदस्य सुबह से ही शराब पी रहे थे। प्राथमिक जांच में पति पत्नी की मौत का कारण अधिक शराब पीना बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मृतक रामलाल AEC सेंटर की टीथवाल कंपनी में कुक का काम करता था। जिसके दो लड़के जोसफ, जोयद सभी काफी शराब पीते थे। रामलाल को लगभग 20000 पेंशन मिलती थी जब पेंशन मिलती थी तब दोनों पति-पत्नी और दोनों लड़के सब मिलकर शराब पीते थे। हमेशा शराब के नशे में ही रहते थे। पैसे खत्म होने पर कबाड़ बिन कर अपना काम चलाते थे यहां वहां खाना खा लेते थे। शुक्रवार को पति-पत्नी और दोनों बेटों ने ज्यादा शराब पी ली थी जिसमें पति होटल हाइलैंड के पास और पत्नी झोपड़ी में मृत मिली। किसी प्रकार का कोई शक सबूत नहीं है। दोनों बेटे अभी भी शराब के नशे में हैं। सब धोबी घाट के पास झोपड़ी बनाकर रहते थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.