Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

उज्जैन: 3 बटुकों से दरिंदगी… SIT जांच में खुलासा; दंडी आश्रम के गुनहगारों का DNA खोलेगा हर राज

51

पिछले वर्ष सितंबर-2023 में कर्मकांड और पंडिताई की शिक्षा ग्रहण करने उज्जैन के दंडी आश्रम आए बटुकों (छात्रों) के साथ हुई अनैतिक कृत्य ने मध्य प्रदेश में बवाल मचा रखा था. शुरुआत में 19 बटुकों के साथ अनैतिक कृत्य की बात की जा रही थी, लेकिन एसआईटी की जांच में पीड़ितों की संख्या कुल 3 ही सामने आई है.

इस मामले में एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि आश्रम में तीन बच्चों के साथ अनैतिक कृत्य हुआ था. इसके बाद कुछ लोगों ने यह बताया था कि आश्रम मे पढ़ रहे अन्य बच्चो के साथ भी ऐसी घटना हुई है, लेकिन इस मामले में अब तक की गई जांच में कोई भी पीड़ित सामने नहीं आया है. हमने ही नहीं, बल्कि पूरे मामले की जांच कर रही एसआईटी टीम को भी अन्य कोई ऐसा पीड़ित नहीं मिला है, जिसके साथ आचार्य राहुल शर्मा और सेवादार अजय ठाकुर ने कोई गलत हरकत की हो.

एसपी प्रदीप शर्मा के मुताबिक, जांच में आगे जो कुछ भी सामने आए, लेकिन अभी तो आश्रम के तीन बच्चों के साथ ही और नैतिक कृत्य हुआ है 19 बटुकों के साथ और अनैतिक कृत्य किए जाने की बात झूठी है।

इन धाराओं मे हुआ केस दर्ज

बताया जाता है कि बड़नगर रोड स्थित दंडी आश्रम मे पंडिताई की शिक्षा ग्रहण करने वाले देवास, मंदसौर और राजगढ़ जिले के तीन बच्चों ने आश्रम के आचार्य राहुल शर्मा और सेवादार अजय ठाकुर के खिलाफ यौन शोषण और अनैतिक- कृत्य की शिकायत दर्ज कराई थी. जिस पर पुलिस ने आश्रम के सेवादार अजय ठाकुर के खिलाफ लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 7, 8, 9पी और 10 के तहत प्रकरण दर्ज किया.

वहीं देवास जिले के 12 वर्षीय नाबालिग किशोर की शिकायत पर सेवादार अजय ठाकुर के खिलाफ लैंगिक अधिनियम की धारा 11 एवं 12 के तहत प्रकरण दर्ज किया था. आचार्य राहुल शर्मा के खिलाफ धारा 377, 506 और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 3, 4(2), 58, 6 के तहत प्रकरण दर्ज किया था.

दोनों आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

बड़नगर रोड स्थित गुरुकुल दंडी आश्रम में 3 नाबालिगों के साथ यौन शोषण के मामले मे आरोपी सेवादार अजय ठाकुर को पुलिस ने जेल भेज दिया है. बुधवार देर रात उसे पुलिस ने आष्टा से गिरफ्तार किया था. मामले में एक अन्य आरोपी आचार्य राहुल शर्मा को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है.

आरोपियों के खून व डीएनए की जांच के लिए सैंपल लिए

आश्रम में बच्चों के साथ कुकर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आने के बाद एसआईटी के अधिकारियों ने आश्रम में पढ़ रहे सभी बटुकों के बयान दर्ज किए हैं. बताया जाता है कि पुलिस ने इस मामले मे आरोपियों के खून व डीएनए की जांच के लिए सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.