Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ चौकी पर आतंकी हमला, लश्कर कमांडर लतीफ भट पर शक नोएडा मेट्रो के विस्तार को केंद्र की हरी झंडी, सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक बनेगा नया कॉरिड... स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के परिणाम घोषित, नवी मुंबई ने मारी बाजी— सूरत और विजयवाड़ा भी रहे आगे छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहीं बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी, रायगढ़ के धरमजयगढ़ में तैयारियों क... बिलासपुर के अरपा घाट पर छठ महापर्व की तैयारियां तेज, प्रशासन और समिति ने संभाली कमान बस्तर में हिंसा और भय का दौर पीछे छूटा, सुकमा और नक्सल प्रभावित इलाकों में तेजी से दौड़ रही विकास की... आतिशबाजी के धुएं से घुट रहा ऊर्जाधानी कोरबा का दम, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जारी की चेतावनी बेमेतरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गोवर्धन पूजा का पर्व, गौ माता की आराधना और राउत नाचा ने मोहा... एमसीबी को मिली नर्सिंग कॉलेज की सौगात, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया 8.68 करोड़ के प... दुर्ग में गोवर्धन पूजा के दौरान नाबालिग से दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार और दो हिरासत में

बिहार की शम्मा परवीन बनी पूनम, यूपी के शिवम शर्मा संग लिए सात फेरे…ऐसी है लव स्टोरी

102

उत्तर प्रदेश के बरेली में मुस्लिम युवती ने प्यार की खातिर सनातन धर्म अपनाया. अपना नाम शम्मा परवीन से बदलकर पूनम देवी रखा. फिर प्रेमी शिवम शर्मा से शादी कर ली. ये शादी अब बरेली में चर्चा का विषय बना हुआ है. जानकारी के मुताबिक, युवती मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद की रहने वाली है. जबकि, शिवम शर्मा यूपी के बलिया का रहने वाला है.

शम्मा से पूनम बनी युवती का कहना है कि उसने तीन तलाक के डर और कजिन मैरिज के डर से ये कदम उठाया है. युवती का कहना है कि उसे इस्लाम में ये सब कुरीति पसंद नहीं है. इसलिए उसने हिंदू धर्म अपनाकर अपने प्रेमी शिवम से शादी की है.

कैसे हुई थी प्रेमी शिवम से मुलाकात?

युवती का कहना है कि उसकी शिवम से एक शादी के दौरान मुलाकात हुई थी, जिसके बाद दोनों में फोन नंबर की अदला-बदली हो गई थी. शम्मा से पूनम बनी युवती का कहना है कि फोन पर बात करते-करते दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया. दोनों के परिवार वालों को भी इस रिश्ते के बारे में पता चल गया. युवती के मुताबिक, उसका परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था. शिवम का परिवार भी हामी नहीं भर रहा था. ऐसे में उन दोनों ने बरेली के अगस्त मुनि आश्रम में पहुंचकर शादी की है.

कजिन मैरिज के खिलाफ युवती

युवती का कहना है कि उसे इस्लाम में कजिन मैरिज पसंद नहीं है. उसे तीन तलाक से भी डर लगता था. ऐसे में उसने अपना धर्म त्याग दिया और हिंदू धर्म अपनाकर अपने प्रेमी शिवम से विवाह कर लिया. पूनम देवी का कहना है कि उसे जानवरों से बहुत प्यार है. गाय को वो सबसे ज्यादा पसंद करती है. लेकिन वहां गाय के मांस का इस्तेमाल होता था. जो उसे पसंद नहीं था. जबकि, हिंदुओं में गाय को पूजा जाता है. ये बात उसे बहुत पंसद आई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.