Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जीतू पटवारी के विवादित बयान को भाजपा नेताओं ने बताया महिलाओं का अपमान, इंदौर में की प्रेस कॉन्फ्रेंस..

27

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के द्वारा पूर्व मंत्री इमरती देवी के खिलाफ दिए गए विवादित बयान ने अब तूल पकड़ लिया है, इसके साथ ही भाजपा ने भी इस बयान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, इंदौर में भाजपा नेताओं ने एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को आड़े हांथों लिया है। इंदौर भाजपा कार्यालय में राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने जीतू पटवारी के इस विवादित बयान को बेहूदा बताया और राऊ में स्थित जीतू पटवारी के घर का घेराव करने की बात कही।

कविता पाटीदार ने कहा कि यह देश की मातृ शक्ति का अपमान है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा की कांग्रेस के सभी नेताओं की अब आदत महिलाओं को अपमान करने की बन चुकी है। दिग्विजय सिंह से लेकर कमलनाथ के बाद अब जीतू पटवारी ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की है।

फिलहाल जीतू पटवारी को घेरने के लिए भाजपा पूरे प्रदेश में अभियान चलाने और प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। इस प्रदर्शन से भाजपा को जहाँ राजनीतिक लाभ मिलेगा तो वहीं कांग्रेस को चुनाव में नुकसान भी हो सकता है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.