Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, कांग्रेस विरासत टैक्स लगाएगी… फिराजाबाद की सभा में बरसे सीएम योगी

38

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को फिरोजाबाद की सभा से कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि ये औरंगजेब की औलाद आ गए हैं, जो विरासत टैक्स लगाएंगे, जैसे औरंगजेब ने जजिया टैक्स लगाया था. ये आपके हक पर डकैती है. उन्होंने कहा कि आज ये कांग्रेस और समाजवादी पार्टी बाबा भीमराव अंबेडकर के लिखे काम के ठीक उल्ट कर रहे हैं. धर्म के आधार पर आरक्षण देंगे और पिछड़े और दलितों का आरक्षण छीनने की साजिश रच रहे हैं.

उन्होंने कहा कि यहां पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने भी और बीएसपी ने भी अपना प्रत्याशी उतारा है. बस इतना कहना चाहूंगा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोग अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा सकते थे क्या? जो आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकता तो आप उसे जबरदस्ती गले का हाल बनाएंगे क्या?

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा के लोग कहते थे कि ये लोग राम मंदिर नहीं बना सकते हैं. समाजवादी पार्टी कहती थी कि परिंदा पर भी नहीं मार सकती है.

आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

सीएम योगी ने कहा कि कल्याण सिंह के त्याग, पीएम मोदी के नेतृत्व और आप सभी के आशीर्वाद से श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण हो गया है. कल देश की राष्ट्रपति भी राममंदिर में दर्शन करने गईं. पहली बार भारत की कोई राष्ट्रपति राम मंदिर का दर्शन करने गईं. पूरा देश अभिभूत होकर यह दृश्य देख रहा था. भगवान राम के प्रति द्रोह करने वाले और राम भक्तों की टोली भी आपके पास हैं. जिन लोगों ने कल्याण सिंह का अपमान किया.. याद करिए कल्याण सिंह प्रदेश के सीएम थे. कल्याण सिंह राज्यपाल भी रहें. सांसद भी रहें.. जब उनकी दुखद मृत्यु हुई तो समाजवादी पार्टी ने संवेदना के दो शब्द भी नहीं व्यक्त किए. हमारे नेता को अपमानित करने वाली और राम को नकारने वाली समाजवादी और कांग्रेस क्या आपका वोट पाने का अधिकारी है क्या?

कांग्रेस-सपा पर जमकर बरसे योगी

योगी ने कहा कि कांग्रेस-सपा का गठबंधन दो काम करने आया है. कांग्रेस कहती है कि सत्ता में आएंगे तो पिछड़ी जाति का आरक्षण काटकर मुस्लिमों को देंगे. यह बाबा भीमराव अंबेडकर का अपमान है. कांग्रेस जानबूझ कर देश का इस्लामीकरण करने और तालिबान व्यवस्था लाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा को दिया जाने वाला कोई भी वोट ‘महापाप’ का कारण बनेगा और हम यह पाप नहीं होने देंगे, यह सभी का संकल्प होना चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.