Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जिस हिंदू आस्था को मुगल नहीं तोड़ पाए, उसे कांग्रेस तोड़ना चाहती है… खरगे को PM मोदी का जवाब

29

गुजरात के सुरेंद्रनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर निशाना साधा है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे ने भगवान राम और भगवान शिव के संबंध में एक खतरनाक बयान दिया है. हिंदू समाज को बांटने के लिए खेल ​खेला गया है. वे रामभक्तों और शिवभक्तों में भेद करके लड़ाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि ये हजारों-हजार साल से चली आ रही हमारी परंपराएं हैं. जिन परंपराओं को मुगल भी तोड़ नहीं पाए, अब कांग्रेस उन्हें तोड़ना चाहती है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस हिंदू आस्था में भी भेद करने का प्रयास कर रही है. दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ की एक जनसभा में कांग्रेस प्रत्याशी शिवकुमार डहरिया के लिए प्रचार के दौरान राम और शिव वाला बयान दिया था. उन्होंने कहा था हमारे प्रत्याशी का नाम शिवकुमार है, ये राम से मुकाबला करेगा क्योंकि ये शिव है.

कांग्रेस राज में होता था घोटाला

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने भ्रष्टाचार को लेकर भी कांग्रेस पार्टी पर हमला किया. उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस शासन काल में समंदर से लेकर आसमान तक घोटाले होते थे. 2जी घोटाला, पनडुब्बी घोटाला, तो कभी राशन घोटाला होता था. लेकिन अब एक भी घोटाले की खबर नहीं आती. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को गरीबों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखने की आदत थी. लेकिन अब ये गरीब का बेटा गरीबों के लिए खड़ा है.

दुनिया में भारत का डंका बजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले भारत दुनिया में 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था थी लेकिन अब भारत 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है. उन्होंने कहा कि पूरे देश में भारत का डंका बज रहा है. अब भारत घर में घुसकर मारता है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जबसे मैंने SC,ST,OBC का मुददा उठाया, कांग्रेस अपना होशो हवाश खो चुकी है. उन्होंने सवाल किया कि क्या अब सरकारी कामों में भी जाति और धर्म के आधार पर ठेका मिलेगा क्या? हालांकि उन्होंने कहा कि जब तक हमारी सरकार है तब तक कोई इस तरह से समाज को बांट नहीं पाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.