Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,... Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC...

पेट्रोल पंप पर निलंबित आरक्षक को युवती ने बेल्ट से पीटा, वीडियो हुआ Viral

36

पुलिस पेट्रोल पंप पर बीती शाम एक निलंबित आरक्षक को युवती ने बेल्ट से पीटा। इसका वायरल हो रहे वीडियो में युवती छेड़छाड़ करने जैसी बात कहती सुनाई दे रही है। वीडियो में वह निलंबित आरक्षक को बेल्ट से पीटती नजर आ रही है। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। वहीं पेट्रोल पंप के स्टाफ द्वारा दोनों पक्षों को वहां से हटाया जाना भी दिखाई दे रहा है।

पूरा मामला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में भी है। दोनों पक्षों को इस वाक्या के बाद कोतवाली में भी बुलाया गया था। हालांकि, यहां दोनों ने ही किसी भी तरह की शिकायत एक-दूसरे की नहीं की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरक्षक कुछ समय पहले ही विदिशा से स्थानांतरित होकर गुना आए हैं। यहां पुलिस लाइन में रहने के दौरान कुछ समय पहले ही एक प्रधान आरक्षक से मारपीट का प्रकरण भी कैंट थाने में दर्ज है।

इसके पहले यह निलंबित हो चुके हैं। युवती भी विदिशा की बताई जाती है, जहां युवती ने पूर्व में उक्त आरक्षक के खिलाफ वहां पदस्थी के दौरान एक प्रकरण भी दर्ज कराया है। बीती शाम युवती गुना आई थी, यहां एक बार फिर दोनों में विवाद हुआ। वीडियो में आरक्षक युवती से मार खाता नजर आ रहा है। दोनों मूलरूप से भिंड जिले के बताए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उक्त वीडियो देखने और शिकायत आने पर कार्रवाई करेंगे।

कभी जी कर देखना तन्हा बुजुर्गों की तरह

चेतना साहित्य एवं कला परिषद द्वारा श्री राम कालोनी में धर्मवीर सिंह के स्वनिवास पर देवेंद्र उपाध्याय महिदपुर वालों की अध्यक्षता में कवि विष्णु साथी के मु य आतिथ्य तथा गोविन्द शरण गोयल के विशिष्ट अतिथि में कवि गोष्ठी की गई। इसका संचालन शायर प्रेम सिंह प्रेम ने किया। सरस्वती वंदना हरीश सोनी ने सुनाई। प्रेम सिंह प्रेम ने कहा जिंदगी को बेहद सीधा सरल समझने वालों, कभी जीकर देखना तन्हा बुजुर्गों की तरह। कवि विष्णु साथी ने कहा अच्छी बातों से अपने दिल को सजाये रखिए।

उमाशंकर भार्गव ने मतदान के संबंध में कहा कि जब कर सकते हैं भूमि, रक्त, कन्या तथा धन-दान, तो सात मई को भी निर्भीक निडर होकर करें अवश्य मतदान। हरीश सोनी ने कहा टूट कभी भी जाता है काया रुपी भंगुर। साक्षी ओझा, माया ओझा, ऋषिकेश भार्गव, शंकर राव मोरे, संजय खरे, नरेंद्र भार्गव, अमित जाटव, सियाराम कुशवाह, धर्मवीर सिंह भारती, पीएन सैनी, शरण्या गोयल, शा भवी गोयल ने भी इस दौरान रचनाएं सुनाईं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.