Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

कनाडा में बैठे मोस्ट वांटेड आतंकी लंडा-सत्ता ने सुनार से मांगी 10 लाख की फिरौती, ‘No’ सुनते ही करवाया ये कांड

40

पंजाब में आए दिन गैंगस्टर्स के नाम पर फिरौती मांगने का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है. इनमें से ज्यादातर कॉल अलग-अलग विदेशी नंबरों से आ रहे हैं. इसी क्रम में तरनतारन में सीआईए स्टाफ और सदर पुलिस ने मिलकर आतंकी लखबीर सिंह लंडा और सतनाम सिंह सत्ता निवासी कस्बा नौशहरा पन्नुआं के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों ने 10 लाख रुपये की फिरौती न देने पर 14 मार्च को पंडोरी गांव में सुनार जसबीर सिंह उर्फ सोना की दुकान पर गोलियां चलाईं थीं.

दोनों आरोपियों की पहचान अमृतसर के वरपाल गांव निवासी नवराज सिंह उर्फ नव और गुरलाल सिंह के रूप में हुई है. दोनों ही आरोपियों ने विदेश में बैठे आतंकी लंडा और सत्ता के कहने पर सुनार से फिरौती मांगी थी. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. आरोपी गुरलाल सिंह कुछ महीने पहले ही विदेश से वापस लौटा है.

दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग

कांफ्रेंस में एससपी ने बताया कि 14 मार्च को सुनार जसबीर सिंह उर्फ सोना अपनी दुकान पर बैठा था. तभी बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाश उसकी दुकान के बाहर आए. उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. पीड़ित ने दुकान के काउंटर के नीछे छिपकर अपनी जान बचाई. फिर उसने इसकी तहरीर नजदीकी थाने में दी. पीड़ित ने बताया कि उसे कुछ विदेशी नंबरों से फिरौती के लिए कॉल आ रहे थे. उससे 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही थी. लेकिन उसने रुपये देने से इनकार कर दिया. इसी रंजिश में आरोपियों ने उसके ऊपर जानलेवा हमला करने की कोशिश की.

लंडा-सत्ता के गुर्गे

पुलिस ने सीसीटीवी वगैर की मदद से दोनों बंदूकबाजों का पता लगाया. फिर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया. तब पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लंडा और सत्ता के गुर्गे हैं. उनके कहने पर ही उन्होंने सुनार पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की. फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है. उनसे पूछताछ जारी है. दोनों को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा जाएगा. फिलहाल मामले में जांच जारी है. इसके अलावा पुलिस लंडा और सत्ता के गिरोह के अन्य गुर्गों के बारे में भी पता लगाने की कोशिश कर रही है. पुलिस ने कहा कि फिरौती के लिए हो सकता है, ये लोग अन्य लोगों को भी परेशान करते हों.

कौन है लखबीर सिंह लंडा?

बता दें, कुछ समय पहले ही कनाडा में बैठकर भारत विरोधी गतिविधियां चलाने वाले खालिस्तानी लखबीर सिंह लंडा को भारत सरकार ने आतंकवादी घोषित कर दिया है. गृह मंत्रालय (एमएचए) ने कनाडा स्थित गैंगस्टर और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) नेता लखबीर सिंह लंडा को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत व्यक्तिगत आतंकवादी घोषित किया है. लखबीर सिंह लंडा मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है, मगर बीते कुछ समय से वह कनाडा में बैठकर भारत के खिलाफ साजिशें रचता रहता है.

क्या हैं आतंकी लखबीर सिंह लांडा पर आरोप?

खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह लांडा पर आरोप है कि उसने मोहाली में पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर रॉकेट की मदद से ग्रेनेड हमला करवाया था. इतना ही नहीं, लांडा पर आरोप है कि वह पाकिस्तान से भारत में हथियारों और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) की तस्करी की निगरानी करता है. 9 मई 2022 को मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) हमले का मास्टरमाइंड है और वह इस मामले में पंजाब पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी की ओर से मोस्ट वांटेड है. एनआईए ने इस आतंकी पर इनाम भी रखा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.