Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

‘मुख्तार की तरह हम भी देंगे शहादत, मगर ये जालिम हुकूमत….’, अफजाल अंसारी ने क्यों कही ये बात?

34

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद अब इसका किस तरह सियासी फायदा उठाया जा रहा है, ये लोकसभा चुनाव में साफ दिख रहा है. सबसे ज्यादा मुख्तार के नाम का इस्तेमाल तो खुद उनके बड़े भाई और गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी ही कर रहे हैं. अफजाल अंसारी जो गाजीपुर लोकसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हैं, उनकी एक जनसभा का वीडियो वायरल हुआ है. इसमें उन्होंने मुख्तार अंसारी को भगत सिंग, राजगुरु और सुखदेव की तरह कुर्बानी देने वाला बता डाला.

अफजाल ने कहा कि जिस तरह भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और अशफाक देश की आजादी के लिए शहीद हुए. उसी तरह हमारे भाई मुख्तार भी शहीद हुए हैं. उन क्रांतिकारियों (भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और अशफाक) की शहादत का ही नतीजा है कि आज हमारा देश अंग्रेजों की हुकूमत से आजाद है. अगर वो ये बात सोचते ही हम क्यों देश के लिए शहीद हों, तो शायद हमारा भारत कभी आजाद न होता. इसी तरह आज की हुकूमत हमें गुलाम बनाने की कोशिश कर रही है. जिसके लिए हमें लड़ना होगा. अफजाल ने कहा कि समाज को इस जालिम हुकूमत से बचाने के लिए मुख्तार ने शहादत दी.

उन्होंने कहा कि हमारा पूरा खानदान मुख्तार की तरह शहादत देने को तैयार है. बस इस जालिम हुकूमत का पतन होना चाहिए. लेकिन ये तब तक नहीं हो पाएगा जब तक हम इस जालिम हुकूमत के खिलाफ आवाज नहीं उठाएंगे. सिर्फ पूर्वांचल ही नहीं, आसपास के प्रदेशों में भी इस गुनाह ने सरकार की पोल खोलकर रख दी है. दरअसल, अफजाल का कहना था कि मुख्तार को बेवजह मारा गया है. यही सरकार का गुनाह है.

मुख्तार को पंसद करते थे लोग

अफजाल ने आगे कहा कि मुख्तार के जनाजे समय भी जब भीड़ शामिल होने आ रही थी तो पुलिस ने तमाम कोशिशें कीं कि वे आ न सकें. बावजूद इसके भीड़ मुख्तार के लिए आई. मुख्तार को सभी ने रोकर अलविदा किया. प्रशासन ने तो यहां तक कि पूरे जनपद को ही सील कर दिया था. गंगा नदी पर बने चह पुल को भी खोल दिया था. बावजूद इसके मुख्तार के चाहने वालों को प्रशासन रोक नहीं पाया. यही दिखाता है कि मुख्तार को लोग कितना पसंद करते थे.

मुख्तार अंसारी की मौत

बता दें, बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की 28 अप्रैल को हार्टअटैक से मौत हो गई थी. लेकिन अंसारी परिवार ने इसे सुनियोजित हत्या बताया. बाद में विसरा रिपोर्ट आई तो भी इसी बात का खुलासा हुआ कि मुख्तार की मौत हार्टअटैक से हुई थी. लेकिन अब भी परिवार ये बात मानने को तैयार नहीं है. अंसारी परिवार ने कहा कि इसकी जांच के लिए वो और ऊपर तक जाएंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.