Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...

दिल्ली AIIMS में नर्सिंग की छात्रा ने की खुदकुशी, हॉस्टल में पंखे से लटकता मिला शव

48

दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है. यहां के हॉस्टल में बीएससी नर्सिंग की छात्रा ने खुदकुशी कर ली है. छात्रा का शव उसके कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला. छात्रा का शव मिलने से पूरे हॉस्टल के लोग सकते में हैं. बाकी छात्र-छात्राओं में भी इस घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक आज लगभग 11.30 बजे एम्स के हॉस्टल में एक लड़की के आत्महत्या करने के संबंध में एक सूचना मिली थी. आत्महत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे. यहां एक 21 साल की लड़की जो बिहार के शेखपुरा की रहने वाली थी, ने अपने हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटकर अपनी जान ले ली. छात्रा बीएससी नर्सिंग द्वितीय साल में पढ़ रही थी.

पंखे से लटक रहा था शव

जानकारी के मुताबिक, छात्रा का शव दुपट्टे के साथ छत के पंखे से लटक रहा था. छात्रा का शव देखकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. लोगों को समझ नहीं आया की आखिर क्यों छात्रा ने इतना बड़ा कदम उठा लिया. सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

क्राइम ब्रांच की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है. अभी तक किसी भी तरह की गड़बड़ी की तो फिलहाल आशंका नहीं जताई गई है. एम्स प्रशासन ने छात्रा के माता-पिता को इस घटना की जानकारी दे दी है. बेटी की मौत की सूचना के बाद माता-पिता टूट गए हैं. छात्रा के घर में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल मामले की जांच चल रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.