Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Noida Protest NSA Case Update: सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई अंतरिम रोक, जानिए... BJP State Incharges List 2026: बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी, 21 महिला नेताओं क... Snake Bite Incident in Hathras: घर में काम करते समय किशोरी को फिर काटा सांप, वन विभाग से मदद की गुहा... UP Politics News 2027: जो राम का नहीं हुआ वो कृष्ण का नहीं हो सकता—मथुरा को लेकर अखिलेश यादव पर बरसे... Jamaica Reparations UK King Charles: जमैका ने ब्रिटेन के सामने रखी गुलामी के मुआवजे की मांग, जानिए क... Tarang Shakti and Submarine Deal: भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, तरंग शक्ति एक्सरसाइज ... Canada Deportation Bishnoi Gang: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बढ़ाई सख्ती, छात्र बनकर गए भा... Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे...

इंदौर में आज क्या होगा?…BJP विधायक के ट्वीट से अटकलें तेज, क्या कांग्रेस को लगेगा एक और झटका?

49

इंदौर: लोकसभा चुनाव के दरमियान मध्य प्रदेश की राजनीति में पल पल समीकरण बदल रहे हैं। बहुत से नेतागण कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। इंदौर में सोमवार को हुए सियासी घटनाक्रम के बाद शाम होते होते खबर आई कि कांग्रेस के 6 बार के विधायक रहे रामनिवास रावत भाजपा में जाने वाले हैं। इससे पहले कि कांग्रेस इन झटकों से उभर पाए इंदौर से भाजपा विधायक के ट्वीट ने सियासी पारा बढ़ा दिया है। दरअसल, भाजपा विधायक रमेश मेंदोला ने एक संस्पेंस छोड़ते हुए ट्वीट किया है। जिसमें लिखा है- आज दोपहर 12 बजे। साथ ही उन्होंने नीचे कमल के फूल का निशान पोस्ट किया है।

बता दें कि कल सोमवार 29 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापसी की आखिरी तारीख थी। ऐसे में कांग्रेस कैंडिडेट अक्षय कांति बम ने बड़ा उलटफेर करते हुए नामांकन वापस ले लिया और भाजपा में शामिल हो गए। इस सारे खेल की गेम प्लानर विधायक रमेश मेंदोला और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय माने जा रहे हैं। ऐसे में रमेश मेंदोल के ट्वीट ने मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बवाल मचा दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.