Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में बड़ा सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत…

24

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। घटना देर रात की है एक पिकअप वाहन खड़े ट्रक में जा टकराया आपको बता दें कि इस घटना में पांच महिलाएं और चार बच्चों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि 23 से ज्यादा लोग इस घटना में घायल हुए हैं। हादसा बेमेतरा थाना क्षेत्र के कठिया गांव में हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में 35 से ज्यादा लोग सवार थे और सभी लोग किसी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। तभी अचानक पिकअप वाहन एक खड़े ट्रक से जाकर टकरा गया। घटना की जानकारी मिलते ही बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा और एसपी रामकृष्ण साहू जिला अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस हादसे पर दुख जताया है मुख्यमंत्री ने लिखा कि, बेमेतरा-सिमगा सीमा क्षेत्र के पास कठिया गांव में हुई सड़क दुर्घटना में बेमेतरा के पथर्रा गांव के 8 लोगों के निधन एवं 20 लोगों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है।
घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए है।
मृतको के परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.