Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

गुजरात: NCB और ATS का बड़ा एक्शन, 90 KG ड्रग्स के साथ पकड़े गए 14 पाकिस्तानी

46

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) (Anti-Terrorism Squad) के साथ एक संयुक्त अभियान में, भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) ने गुजरात तट से दूर अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास लगभग 90 किलोग्राम ड्रग्स के साथ पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा है.

सुरक्षा अधिकारी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से खुफिया इनपुट के आधार पर एजेंसियों द्वारा ऑपरेशन चलाया जा रहा था. जिसके बाद अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गुजरात एटीएस के साथ 14 पाकिस्तानी नागरिकों को 90 किलोग्राम ड्रग्स के साथ पकड़ा है.

मार्च में भी चलाया था ऑपरेशन

इससे पहले भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गुजरात एटीएस के साथ मिलकर एक ऑपरेशन में 12 मार्च को जानकारी दी थी कि उन्होंने ड्रग्स के 60 पैकेट ले जा रही एक नाव को जब्त कर लिया था और जहाज पर सवार छह पाकिस्तानी सदस्यों को पकड़ लिया गया था. अधीक्षक सुनील जोशी ने जानकारी देते हुए बताया था कि भारतीय तटरक्षक बल, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और गुजरात आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास अरब सागर में एक संयुक्त अभियान चलाया गया था.

अधिकारी सुनील जोशी ने जानकारी देते हुए कहा था कि, “पोरबंदर तट से लगभग 180 समुद्री मील दूर लगभग 60 पैकेट ड्रग्स ले जा रहे एक जहाज को जब्त कर लिया गया था. जिसके बाद छह पाकिस्तानी चालक दल के सदस्यों वाली नाव को आगे की जांच के लिए ले जाया गया था.

फरवरी में भी पकड़ा गया था ग्रुप

अरब सागर में एजेंसियों द्वारा 26 फरवरी को भी ऑपरेशन चलाया गया था, जिसमें पोरबंदर तट से पांच पाकिस्तानी नागरिकों को चरस सहित 3,300 किलोग्राम नशीले पदार्थों के साथ पकड़ा गया था. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), भारतीय नौसेना और गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते के एक संयुक्त अभियान में हिंद महासागर में तट से लगभग 60 समुद्री मील दूर लगभग 3,300 किलोग्राम ड्रग्स जब्त किया गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.