Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

भाजपा के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष की पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

57

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष शिव पटेल की पत्नी कविता पटेल (49) ने शनिवार की दोपहर को आत्महत्या कर ली। उन्होंने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। इसके बाद उन्‍हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की वजह मानसिक अवसाद को बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार शिव पटेल घटना के वक्त घर पर नहीं थे। कविता पटेल लंबे समय से अवसाद में थी। करीब एक साल पहले उनके 24 वर्षीय जवान बेटे की पानी में डूबने की वजह से मौत हो गई थी। तभी से वे अवसाद में थी।
इसके बाद कुछ माह पूर्व ही उनकी बेटी का विवाह हो गया। शादी के बाद कविता और अकेला महसूस करने लगी। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि इसी से परेशान थी। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.