Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी... Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर... PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक Yamunanagar Firing Case: यमुनानगर में हाइड्रा और क्रेन ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स की मौत और ... DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु... Inspirational Story: गाजियाबाद का घरौंदा बाल आश्रम बना मिसाल; 100 बच्चे जा चुके विदेश, 1000 को मिला ... Yuvraj Manchanda Case: शादी की शॉपिंग के बाद लापता हुए युवराज का नाले में मिला शव; करोड़ों के पैसों ...

दूसरे चरण के मतदान के बाद कमलनाथ का भाजपा पर हमला, कह दी ये बड़ी बात…

29

भोपाल। मध्य प्रदेश में 12 सीट पर लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है। अभी 17 सीट पर मतदान होना बाकी है। दो चरणों में हुए मतदान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद स्पष्ट हो गया है कि देश की जनता ने नफरत की राजनीति को नकार दिया है।

 

मध्यप्रदेश की 6 सीटों समेत पूरे देश की 88 सीटों पर कांग्रेस बेहद मज़बूत स्थिति में है। जनता ने कांग्रेस के पाँच न्याय का समर्थन कर देश में परिवर्तन के लिए मतदान किया है।

कांग्रेस और इसके घटक दलों के समर्थन में मतदान करने के लिये देश/मध्यप्रदेश के मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।याद रखें ! आपका एक वोट आपको रोज़गार दिला सकता है। आपका एक वोट महंगाई कम कर सकता है। आपका एक वोट आपको कर्जमुक्त कर सकता है। आपका एक वोट आपको फसलों के सही दाम दिला सकता है। आपका एक वोट आपके घर में ख़ुशहाली ला सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.