Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

गुना में महिलाओं पर भड़की प्रियदर्शनी राजे, कहा- अपना काम खुद करना सीखो

52

गुना: गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह ग्रामीण महिलाओं को डांट लगाती हुई नजर आ रही हैं। महिलाएं उन्हें पानी की समस्या से अवगत करा रही थीं, इसी दौरान वह नाराज हो गईं। यह वीडियो बमोरी विधानसभा का बताया जा रहा है।

बता दें कि प्रियदर्शनी राजे सिंधिया पिछले 15 दिनों से क्षेत्र में लगातार प्रचार कर रही हैं। वह लोगों से डोर टू डोर संपर्क कर रहे हैं। कभी महिलाओं से हाथ पर मेहंदी लगवाती दिखती है तो कभी वह कैरम खेलती हुई नजर आ रही हैं तो कभी चूल्हे पर रोटियां बनाती हुई दिख रही हैं। कभी वह महिलाओं के साथ कंगन बनाती हुई दिख रही हैं। वह अपने प्रचार में महिलाओं से संपर्क कर रही हैं।

इसी कड़ी में गुरुवार को वह गुना जिले की बमोरी विधानसभा में प्रचार करने के लिए पहुंची थीं। इसी दौरान का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो खजूरी गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि प्रियदर्शनी राजे कार में बैठी हुई हैं। खजूरी गांव की कुछ महिलाएं उन्हें गांव में पानी की समस्या से अवगत करा रही हैं। इसी दौरान वह महिलाओं से कहती हैं कि आवेदन लिखकर दे दीजिए। इस पर किसी महिला ने कह दिया कि आप ही लिख लीजिए। इस बात को सुनकर प्रियदर्शनी राजे गुस्सा हो गईं। उन्होंने महिलाओं को डांटने वाले लहजे में कहा कि “आप लिखो और मुझे दो, मेरा काम नहीं है आपका काम करना। खुद अपना काम करना सीखो।” इस पर महिलाओं ने भी कहा कि हां मैडम हम लिखेंगे। आप जब बन जाओ तो एक बार आना जरूर गांव में। इतनी पानी की समस्या है, लड़कों की शादी तक नहीं हो रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.