Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ganga-Yamuna Expressway Link: यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, 16 गांवों की 740 एकड़ ज... Bilaspur Crime News: बिलासपुर में सराफा कारोबारी से बड़ी उठाईगिरी, बाइक सवार तीन लुटेरों ने दिनदहाड़... Devi Ahilyabai Holkar Airport News: इंदौर एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प: 1 करोड़ यात्री क्षमता के लिए अप... Railway News Update: होली पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने चलाई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, आज से... Gwalior News Update: सवर्ण समाज का ग्वालियर में शक्ति प्रदर्शन: आरक्षण और UGC के मुद्दों पर लामबंद ह... Shocking Incident: 5 दिनों तक मां की लाश के साथ रहा परिवार, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मंजर देख रह गई ... भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा प्रोजेक्ट! 2600 करोड़ की सड़क बनने से पहले ही धंसी, ओवरब्रिज की दीवारों पर आ... त्योहारों पर 'मौत' का सामान! गंदगी में बन रहे थे 1600 किलो गुलाब जामुन, प्रशासन की छापेमारी से मिलाव... Gwalior Board Exam 2026: ग्वालियर में 150 छात्रों को दिए गए गलत पेपर, परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे तक चल... MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे 719 पर बस और वैन की जोरदार भिड़ं...

दूसरे चरण में भी पहले फेज जैसा हाल, 2019 के मुकाबले कितनी हुई वोटिंग?

19

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में भी वोटिंग का पहले फेज जैसा ही हाल दिखा. दूसरे चरण में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर 61 फीसदी वोटिंग हुई. त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 80.32 फीसदी वोटिंग हुई. पहले चरण में करीब 64 फीसदी वोटिंग हुई थी. साल 2019 की तुलना में इस बार दूसरे चरण में मतदान का प्रतिशत कम देखा गया. दरअसल, इस साल कई राज्यों में वोटिंग पर तेज गर्मी का असर देखा गया.

इसके कारण मतदान कम हुआ. साल 2019 में 67 फीसदी वोटिंग हुई थी. पिछले लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण में 13 राज्यों की 95 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी. बता दें कि इस तरह 190 लोकसभा सीटों पर मतदान खत्म हो चुका है. पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीट पर मतदान हुआ था.

राज्य 2019 का वोटिंग % 2024 का वोटिंग %
मणिपुर 84.14 77.32
त्रिपुरा 82.90 80.32
असम 81.28 71.11
पश्चिम बंगाल 80.66 71.84
छत्तीसगढ़ 75.12 73.62
केरल 77.84 65.91
जम्मू-कश्मीर 72.50 72
कर्नाटक 68.96 69.00
राजस्थान 68.42 59.97
राजस्थान 68.42 64.07
मध्य प्रदेश 67.67 57.88
बिहार 62.93 55.08
महाराष्ट्र 62.81 57.83
उत्तर प्रदेश 62.18 54.85

नोट- आंकड़े रात 8 बजे तक के हैं.

तीसरे चरण में 94 सीटों पर मतदान

वहीं, अब तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा. इस चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 94 सीट के लिए वोटिंग होगी. दूसरे चरण की वोटिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा कि एनडीए को मिल रहा भारी समर्थन विपक्ष के लिए निराशा पैदा करने वाला है. उधर, बीजेपी के दूसरे दिग्गज नेताओं ने भी दावा किया है कि अभी तक के मतदान से जो रुझान मिल रहे हैं वो बीजेपी की जीत के संकेत हैं.

दूसरे चरण में किन राज्यों की कितनी सीटों पर मतदान?

केरल की सभी 20 सीट, कर्नाटक की 28 में से 14 सीट, राजस्थान की 13 सीट, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की आठ-आठ सीट, मध्य प्रदेश की छह सीट, असम और बिहार की पांच-पांच सीट, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की तीन-तीन सीट तथा मणिपुर, त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर में एक-एक सीट पर शुक्रवार को मतदान हुआ था. बता दें कि इस चुनाव में पीएम मोदी के नेतृत्व में NDA लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए बड़े बहुमत के लिए प्रयासरत है. वहीं, INDIA गठबंधन के घटक दल 2014 और 2019 के चुनाव में हार के बाद फिर से सत्ता में लौटने के लिए मशक्कत कर रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.