Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

घरों में खाना बनाने वाली मां और ड्राइवर पिता की बेटी ने कर दिया कमाल, दसवीं में प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान…

36

कटनी। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बुधवार को दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। आपको बता दें कि कटनी जिले की शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा रेखा रेबारी ने पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। रेखा को 98.11 प्रतिशत प्राप्त हुए हैं।

रेखा राजस्थान की रहने वाली थी वह  अपने परिवार के साथ कटनी के माधवनगर में रहकर उत्कृष्ट स्कूल में पढ़ाई करती हैं। रेखा ने बताया कि वह रोज कम से कम 5 घंटे पढ़ाई करती थीं, रेखा का कहना था कि उनका भरोसा था कि वह अच्छे अंक प्राप्त करेंगी। रेखा की मां भूली रेबारी ने बताया कि उनकी 2 बेटी और 1 बेटा है। वह घरों में खाना बनाने और झाड़ू लगाने का काम करती हैं। उनके पति गाड़ी ड्राइवर हैं। घर का खर्च भी बड़ी मुश्किल से चलता है। लेकिन वो उनकी बड़ी बेटी रेखा पढ़ाई में बहुत तेज होने के कारण उसे हमेशा सहयोग करते हैं।

जिला कलेक्टर ने बताया कि कटनी जिले का रिजल्ट में दुगुने से ज्यादा का सुधार हुआ है। वर्ष 2023 में कटनी जिला 35 प्रतिशत के साथ 50वे स्थान पर था। इस वर्ष 2024 के रिजल्ट में 71प्रतिशत से साथ 9वे स्थान पर है। आज कटनी 10 वीं और 12 वीं के रिजल्ट में प्रदेश के टॉप 10 में शामिल हुआ है। यही नहीं कटनी की एक छात्रा ने प्रदेश में दूसरा रैंक लाकर कटनी का नाम रोशन किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.