Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

गोली मारकर पेट्रोल पंप कर्मचारी से लूट, थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई वारदात…

44

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में गोली मारकर एक व्यक्ति से लूट का मामला सामने आया है। आपको बता दें की घटना गोसलपुर थाना से चंद कदमों की दूरी पर हुई। गोली मारकर युवक से आरोपी सवा लाख रुपए लूट कर ले गए हैं। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। यह घटना गोसलपुर थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई है। पेट्रोल पंप का कर्मचारी बुधवार को बैंक में पैसा जमा करने के लिए जा रहा था।

तभी अचानक बाइक पर सवार होकर दो लोग आए और कर्मचारी को रोका और उसकी आंखों में मिर्ची डाल दी सत्यम जब तक कुछ समझ पाता उससे पहले ही आरोपियों ने सत्यम पर फायरिंग कर दी। सत्यम के पेट में गोली लगी है।

आरोपी सवा लाख रूपए लेकर मौके से भाग गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना गोसलपुर थाना पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक करना शुरू कर दिए हैं। इaसके अलावा पेट्रोल पंप के आसपास भी कुछ संदेही कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.