Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

अगले महीने एपल इवेंट में होगा बड़ा धमाका, लॉन्च होंगे ये नए मॉडल्स!

41

iPhone 16 Series Launch इवेंट से पहले Apple कंपनी एक बड़ा धमाका करने वाली है. कंपनी ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि अगले महीने यानी मई में कंपनी एक स्पेशल इवेंट का आयोजन करेगी. इस इवेंट का नाम है Apple Let Loose, अब सवाल यह है कि आखिर आईफोन की नई सीरीज को लॉन्च करने से पहले इस इवेंट में ग्राहकों के लिए क्या-क्या लॉन्च होने वाला है?

Apple Event में कौन-कौन से प्रोडक्ट्स लॉन्च होंगे, इस सवाल से भी ज्यादा जरूरी यह जानना है कि आखिर इवेंट की तारीख क्या है? एपल की ऑफिशियल वेबसाइट पर इवेंट डेट की जानकारी दी गई है.

Apple Let Loose Event Date: नोट करें इवेंट की तारीख

एपल ने इवेंट की तारीख अगली महीने 7 मई 2024 की तय की है. भारतीय समयानुसार इवेंट का आगाज शाम 7:30 बजे से होगा. इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी और आप घर बैठे इस इवेंट को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए देख पाएंगे.

एपल इवेंट की डेट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स तो बेशक सामने आ गई हैं लेकिन फिलहाल कंपनी ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि आखिर इवेंट के दौरान कौन-कौन से प्रोडक्ट्स को उतारा जाएगा.

Apple Event 2024: लॉन्च हो सकते हैं ये प्रोडक्ट्स

एपल इवेंट के दौरान iPad Pro और iPad Air के अपग्रेड मॉडल्स को उतारा जा सकता है. आईपैड मॉडल्स के अलावा अपग्रेडेड Apple Pencil को भी लॉन्च किया जा सकता है और इस बात का संकेत इवेंट के पोस्टर से मिला है.

पोस्टर को अगर आप ध्यान से देखेंगे तो आपको हाथ में पेसिंल पकड़ी नजर आएगी. इसी बात से अनुमान लगाया जा रहा है कि नए आईपैड मॉडल्स के साथ नई एपल पेंसिल भी लॉन्च हो सकती है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेक्स्ट जेनरेशन आईपैड प्रो मॉडल्स में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए एम3 चिपसेट और पहली बार ओलेड स्क्रीन का इस्तेमाल किया जा सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.