Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...

बाबर का बच्चा-बच्चा जय श्रीराम बोलेगा…बीजेपी नेता सीपी जोशी का विवादित बयान

40

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे जुबानी हमले भी बढ़ते जा रहे हैं. पहले चरण की वोटिंग के बाद तो मानो विवादित बयानों की बाढ़ सी आ गई है. इस लिस्ट में राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष का नाम भी जुड़ गया है. उन्होंने कहा कि देश में अगर मोदी सरकार बनती है तो आने वाले समय में बाबर का बच्चा-बच्चा जय श्रीराम बोलेगा. सीपी जोशी ने ये बयान उदयपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दिया

सीपी जोशी ने उदयपुर लोकसभा सीट के भिंडर कस्बे में आयोजित चुनावी सभा में कहा, देश में अगर मोदी सरकार बनती है तो आने वाले समय में बाबर का बच्चा-बच्चा जय श्रीराम बोलेगा. उन्होंने यह भी कहा कि अबू धाबी जैसे मुस्लिम देश में भी भगवान श्रीराम का ध्वज लहरा रहा है. मंदिर की आधारशिला कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे और मंदिर के पाठौत्सव में भी गए थे. इससे यह पता चलता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में दिखाई दे रहा है.

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

चुनावी सभा में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, मंत्री झावर सिंह खर्रा मौजूद थे. अपने संबोधन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सनातन को गाली देते हैं. कांग्रेस पार्टी ने भगवान राम के जन्म पर सवाल उठाए, उन्हें काल्पनिक बताया. रामनवमी और नववर्ष पर निकलने वाली शोभायात्रा के साथ भगवान ध्वजों पर प्रतिबंध लगाया. ऐसे में आने वाली 26 तारीख को बीजेपी को वोट देकर ऐसी सोच रखने वालों को दफन करना है.

सीपी जोशी ने आगे कहा कि राम मंदिर का फैसला आने के बाद संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाने की घोषणा की. लेकिन एक दौर वह भी था जब विवादित ढांचा गिराया गया तो तत्कालीन सरकार ने सदन में ‘पवित्र बाबरी मस्जिद’ को गिराए जाने का निंदा प्रस्ताव पास किया था. बाबर आक्रांता था और वह कभी पवित्र नहीं हो सकती. सीपी जोशी ने आम जनता से अकबर को महान बताने वालों को सबक सिखाने का आह्वान किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.