Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

भोपाल आश्रम जमीनी विवाद ने पकड़ा तूल, श्मशानघाट की दीवार गिराने के आरोप पर सांसद ने अमित शाह से की कार्रवाई की मांग

34

भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का विवादों से नाता रहा है। एक बार फिर से वे सुर्खियों में है। उन पर भोपाल में श्मशान घाट की जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगे हैं। रहवासियों का आरोप है कि उन्होंने श्मशानघाट की दीवार जेसीबी से गिरवा दी है। वहीं दूसरी ओर साध्वी प्रज्ञा ने मोहन सरकार और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भूमाफियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने भूमाफियों पर ट्रस्ट की जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाए हैं।

प्रज्ञा सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने X पर लिखा, ”भोपाल में भूमाफियाओं का वर्चस्व है आज मंदिर के लिए खरीदी गई भूमि पर जेसीबी से भूमि समितलीकरण का कार्य कई दिनों से चल रहा था अभी 2 घंटे पूर्व भूमाफियाओं के लोगों ने सरकारी भूमि पर कब्जा किया हुआ है और ट्रस्ट की भमि पर चल रहे कार्य को रोककर जेसीबी के ड्राइवर को पीटा जेसीबी को तोड़फोड़ा बहुत हानि पहुंचाई collector, kamishnar को मैंने तुरंत अवगत कराया है मैं भी मौके पर गई पुलिस ने मुझे वापस भेज दिया।

मान. मुख्यमंत्री श्री @mohanyadavbjpmp अपने गृह विभाग को सतर्क कीजिये भूमाफियाओं पर लगाम कसें राष्ट्रकार्य निमित्त ली गई भूमि को ना एक इंच भी दूंगी ना ही किसी की एक इंच लूंगी और जो हानि भू माफियाओं ने की है उसकी भरपाई भी उन्हीं से की जाए जो लोग इस काम में लिप्त हैं उनके विरुद्ध FIR करके कठोरतम कार्यवाही की जाए।”

आपको बता दें कि नेवरी गांव में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आश्रम के लिए जमीन खरीदी है। इसी को लेकर ग्रामीणों और सांसद के बीच हंगामा हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि सांसद ने श्मशानघाट की दीवार गिराने की कोशिश की।  ग्रामीणों के विरोध करने के बाद जेसीबी छोड़कर ड्राइवर भाग गया था। बताया जा रहा है कि प्रज्ञा सिंह सोमवार को रात करीब 9 बजे कुछ लोगों के साथ जमीन पर कब्जा लेने के लिए पहुंचीं थी। उनके साथ एक जेसीबी भी थी। साध्वी ने मौके पर खड़े रहकर जमीन पर कब्जा लिया और इसके लिए गांव के पुराने श्मशान घाट की दीवार तुड़वा दी, जिस पर ग्रामीण नाराज हो गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.