Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया... पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद? देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आप... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर बड़ा प्रहार: राजौरी पुलिस ने PoK में बैठे आतंकी हैंडलर की 81 लाख की संपत... जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड का खुलासा, इंस्टाग्राम रील देखकर गाड़ी का नंबर पता कर र... भ्रष्टाचार के आरोपियों और जमानत पर बाहर अधिकारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरक... कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन ब... सोनिया गांधी की आत्मकथा में सांसद कुमारी सैलजा का विशेष जिक्र, हरियाणा की राजनीति में बढ़ी चर्चा

पबजी खेलते खेलते प्यार में पड़े दो अलग अलग धर्मों के युवक युवती, शादी से इंकार मिला तो फंदा पर लटक गया मोहम्मद मुस्तफा

42

ऑनलाइन पबजी गेम खेलते खेलते पहले दोस्ती फिर प्यार, फिर शादी से इंकार…और फिर खौफनाक अंजाम। ये कहानी है पबजी गेम के जरिए प्यार में पड़े दो अलग अलग धर्मों के युवक युवती की। जहां लड़के ने अब इंदौर के एक पब में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। आरोप है कि युवती ने युवक से शादी करने से मना कर दिया जिसके बाद युवक ने अपनी शर्ट से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। युवक के परिजनों का आरोप है कि युवती ने ही गला दबाकर उसकी हत्या की है।

दरअसल, पबजी खेलते खेलते मुस्लिम युवक मोहम्मद मुस्तफा और क्रिश्चियन लड़की अकांक्षा एक दूसरे के संपर्क में आए। दोनों एक साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने लगे। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के परिजनों को भी उनके रिलेशनशिप का पता चल चुका था। युवक लगातार युवती पर शादी करने का दबाव बनाता रहा।

रविवार देर रात युवक युवती मिलने के लिए होटल पहुंचे थे। जहां एक घंटा तक दोनों में शादी को लेकर बहसबाजी हुई। युवती ने शादी से मना कर दिया। जिसके बाद गुस्से में आए मोहम्मद मुस्तफा निवासी सरवटे बस स्टैंड के पास ने फांसी लगाकर होटल में ही आत्महत्या कर ली। मुस्तफा स्क्रैप का काम करता था परिजनों ने युवती आकांक्षा पर गला दबा कर करने का आरोप लगाया है। विजय नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

विजयनगर थाना प्रभारी सीबी सिंह के मुताबिक युवक और युवती पब से लौटे थे और युवती से युवक लगातार शादी का दबाव बना रहा था। युवती के इनकार करने के बाद युवती वॉशरूम में गई और युवक ने इसी दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल मर्ग कायम कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं युवक के मोबाइल जब्त कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.