Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Eco-Friendly Puja Jharkhand: मूर्तिकार से लेकर विसर्जन तक प्रदूषण बोर्ड ने जारी किए नियम, सिंगल यूज ... Jamshedpur News: सोनारी बिंदल मॉल गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, छत्तीसगढ़ के रायपुर से चार संदिग्ध ... Sonari Firing Case: जमशेदपुर में बढ़ रहे अपराध के बीच पुलिस ने जारी किए बदमाशों के फोटो, सूचना देने ... Bilaspur High Court Ruling: ट्रायल कोर्ट के जज द्वारा गवाह से सवाल पूछने पर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी... MP Financial Burden: सितंबर माह में तीसरी बार लोन ले रही मोहन सरकार, कांग्रेस ने वित्तीय प्रबंधन और ... Bhopal News: किताबी रट्टा छोड़िए, खेल-खेत और एआई के जरिए गणित को आसान बना रही हैं शिक्षक डॉ. संगीता ... Fake Narcotics Officer Arrested: माणक चौक पुलिस की कार्रवाई, सपना ठाकुर ने सीसीटीवी से निगरानी कर ऐं... Itarsi Leopard News: ऑर्डनेंस फैक्ट्री और केंद्रीय विद्यालय परिसर में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, वन ... Simhastha 2028 Preparations: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सड़क और पुल निर्माण का निरीक्षण, जल्द मिल... Ujjain Collector Appeal: सड़क चौड़ीकरण के लिए सभी धर्म-समुदाय के लोग दे रहे हैं सहयोग, शांति व्यवस्थ...

‘कांग्रेस-सपा ने मुसलमानों के उत्थान के लिए कुछ नहीं किया,’ अलीगढ़ में बोले पीएम मोदी

41

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अलीगढ़ से बीजेपी उम्मीदवार सतीश कुमार गौतम के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. प्रधानमंत्री ने कहा कि सपा और कांग्रेस ने मुसलमानों के लिए कुछ नहीं किया. दोनों दलों ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की लेकिन मुसलमानों के उत्थान के लिए कुछ नहीं किया.

पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं पसमांदा मुसलमानों की मुसीबत की चर्चा करता हूं, तो इनके बाल खड़े हो जाते हैं क्योंकि ऊपर के लोगों ने मलाई खाई और पसमांदा मुसलमानों को उनके हालात पर जीने के लिए मजबूर कर दिया गया. पीएम मोदी ने कहा कि हमने तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया. पहले हज कोटा कम होने से मारामारी होती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है. आज न सिर्फ भारत का हज कोटा बढ़ा है बल्कि वीजा नियमों को भी आसान बनाया गया है. सरकार ने महिलाओं को बिना महरम हज जाने की अनुमति भी दी है.

दंगे-हत्या, गैंगवार और फिरौती सपा सरकार का ट्रेडमार्क

प्रधानमंत्री ने कहा कि अलीगढ़ में आए दिन कर्फ्यू लगता था, लोग पूछते थे फोन कर के कि आऊं की नहीं, अब ऐसा नहीं होता. दंगे, हत्या, गैंगवार, फिरौती आदि तो सपा सरकार का ट्रेडमार्क ही था, यही उनकी पहचान थी और उनकी राजनीति भी इसी से चलती थी. लेकिन अब योगी जी की सरकार में अपराधियों की हिम्मत नहीं है कि वो नागरिकों का अमन-चैन बिगाड़ें.

पीएम मोदी ने कहा कि पिछली बार जब मैं अलीगढ़ आया था, तब मैंने आप सबसे अनुरोध किया था कि सपा और कांग्रेस के परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की फैक्ट्री में ताला लगा दीजिए. आपने ऐसा मजबूत ताला लगाया कि दोनों शहजादों को आज तक इसकी चाबी नहीं मिल रही है. अच्छे भविष्य की चाबी आपके ही पास है. अब देश को गरीबी से पूरी तरह से मुक्त करने का समय आ गया है. भ्रष्टाचार से पूरी तरह मुक्त कराने का वक्त आ गया है. परिवारवाद से मुक्ति दिलाने का समय आ गया है.

कांग्रेस की सोच माओवादी

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और INDI गठबंधन की नजर अब आपकी कमाई पर है, आपकी संपत्ति पर है. कांग्रेस के शहजादे का कहना है कि उनकी सरकार आई, तो कौन कितना कमाता है, किसके पास कितनी प्रॉपर्टी है, उसकी जांच कराएंगे. इतना ही नहीं, आपकी संपत्ति को कब्जे में लेकर सबको बांट देगी. ये उनका मेनिफेस्टो कह रहा है. जनता के धन को लूटना और देश की संपत्ति को लूटना कांग्रेस अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझती है. ये माओवादी सोच है, ये कम्युनिस्टों की सोच है, ऐसा करके वो कितने ही देशों को पहले बर्बाद कर चुके हैं.

कांग्रेस की नजर मताओं-बहनों के मंगलसूत्र पर

अब यही नीति, कांग्रेस और INDI अलायंस भारत में लागू करना चाहते हैं. आपकी मेहनत की कमाई, आपकी संपत्ति और कांग्रेस अपना पंजा मारना चाहती है. अब इनकी नजर कानून बदलकर, हमारी माताओं बहनों की संपत्ति छीनने पर भी है. इनकी नजर अब उनके मंगलसूत्र पर है. ये INDI गठबंधन वाले इतनी निराशा में डूबे हुए हैं कि भविष्य की ओर देखने के लिए इनमें हौंसला ही नहीं रहा. ये कहते हैं कि मोदी विकसित भारत की बात क्यों करता है, ये कहते हैं कि मोदी भारत को तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाने की बात क्यों करता है? ये लोग अपने परिवार और सत्ता के लोभ के अलावा कुछ नहीं करते और जनता से छलावा करते रहते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.