Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

बीपीओ की टीम लीडर ने होटल में फांसी लगाई, सुबह थी गुजरात की फ्लाइट

28

इंदौर। बीपीओ की टीम लीडर ने होटल में फांसी लगाई,सुबह थी गुजरात की फ्लाईट इंदौर। विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने होटल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती काॅल सेंटर में नौकरी करती थी। उसे नए जाॅब के लिए रविवार को ही गुजरात जाना था। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। उसने खिड़की की ग्रि‍ल से फांसी लगाई है।

टीआइ सीबीसिंह के मुताबिक घटना स्कीम-54 स्थित होटल डेस्टिनी की है। युवती का नाम पूजा नल्ला है। मूलतःसोमपेटा श्रीकाकूला(आंध्रप्रदेश)निवासी पूजा शनिवार को ही होटल में रुकी थी। रविवार सुबह उसकी अहमदाबाद(गुजरात) की फ्लाइट थी। उसकी सहेली श्वेता ने पूछने के लिए कॉल लगाया तो फोन रिसीव नहीं हुआ। वह घबराते हुए होटल पहुंची और प्रबंधन को घटना बताई।

मास्टर की से रूम खोला तो पूजा मृत अवस्था में मिली। टीआइ के मुताबिक पूजा स्कीम-78 स्थित एक काॅल सेंटर (बीपीओ)में टीम लीड नौकरी करती थी। उसकी अहमदाबाद में जाॅब लग गई थी। तीन महीने बाद वह आंध्र प्रदेश से अपना सामान लेने इंदौर आई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पूजा के पिता एन.गोपीकृष्ना टी-स्टाल चलाते हैं। सूचना मिलने पर भाई प्रेम आंध्र प्रदेश से रवाना हो गया।

बेटे को स्कूल छोड़ा और फांसी लगा ली

इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक गैरेज संचालक ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त पत्नी बैंक गई थी। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार घटना कुम्हार का बगीचा की है। 45 वर्षीय दीपक बबनराव ने फांसी लगाई है। शनिवार को दीपक बच्चे को स्कूल छोड़कर घर आया और तबीयत खराब होने का बोलकर रूम में चला गया। काफी देर बाद पत्नी बैंक से लौटी और देखा तो दीपक फांसी लगाकर खुदकुशी कर चुका था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.