Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भिंड में महंगे दाम पर स्कूल बुक बेचने वाले पुस्तक भंडार को किया गया सील..

49

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में लंबे समय से बेहतरीन शिक्षा दिलाने के एवज में पालकों को ठगा जा रहा था, लंबे समय से स्कूल संचालकों की मिलीभगत से कुछ पुस्तक विक्रेताओं के द्वारा कमीशन खोरी का खेल जारी था, भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को इसकी शिकायत भी मिल रही थी, कलेक्टर के निर्देशन में भिंड जिला शिक्षा अधिकारी आरडी मित्तल मौके पर पहुंचे और बालवाड़ी पुस्तक भण्डार को सील कर दिया।

बालवाड़ी पुस्तक भण्डार पर एनसीईआरटी की पुस्तकें उपलब्ध नहीं पाई गईं। साथ ही अन्य प्रकाशकों की पुस्तकें भंडारित पाई गईं। कलेक्टर के निर्देशन में यह अब तक की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। आपको बता दें कि बालवाड़ी पुस्तक भंडार पर प्राइवेट प्रकाशकों की किताबों का सेट बेहद ऊंचे दाम पर बेचा जा रहा था

इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी आरडी मित्तल का कहना है कि कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव से कुछ पालकों ने मुलाकात की थी और महंगे दाम पर किताबों का सेट दिए जाने की भी शिकायत की थी। इस पर कलेक्टर ने शहर के बालवाड़ी पुस्तक भंडार पर शुक्रवार को छापा मारा जांच के बाद दुकान में मिली खामियों के चलते दुकान को सील करने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.