Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ... सोपोर में आतंकियों के मददगारों पर बड़ा प्रहार: जमात-ए-इस्लामी से जुड़े 26 ठिकानों पर पुलिस और CRPF क... सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन...

चुनौतियों से भरा होता है बस्तर में वोटिंग कराना और EVM को सुरक्षित लाना, सुरक्षा में एक चूक पड़ सकती है भारी

38

छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा क्षेत्र के इलाकों में चुनाव करना किसी चुनौती से कम नहीं होता। इसीलिए बस्तर के ज्यादातर मतदान केंद्रों को संवेदनशील मतदान केंद्र बनाया गया है। साथ ही अंदरूनी इलाकों में जो मतदान केंद्र बनाए गए हैं, उन्हें अति संवेदनशील मतदान केंद्र घोषित किया गया है। इन इलाकों में अक्सर नक्सली चुनाव के दौरान किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं। साथ ही इन इलाकों में नक्सली लोकतंत्र का लगातार विरोध करते आ रहे हैं लेकिन फिर भी बस्तर से जो तस्वीर सामने आई है वह वाकय ही लोकतंत्र के लिए एक सुखद तस्वीर है।

बस्तर लोकसभा क्षेत्र के कटेकल्याण इलाके में अंदरूनी क्षेत्रों में मतदान केंद्र बनाए गए थे। जहां मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग भी किया इन इलाकों में वोटिंग का समय सुबह 7 से 3 बजे तक तय किया गया था यह अंदरूनी क्षेत्र की इलाके हैं। यहां माओवादी सिर्फ एक चूक का इंतजार करते हैं और वारदात को अंजाम दे देते हैं। शायद इसीलिए इन इलाकों में चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बलों के जवानों को तैनात किया गया था। 3 बजे जैसे ही मतदान खत्म हुआ तो शाम 4 बजे पोलिंग पार्टी को अंदरूनी क्षेत्रों से पैदल ही सुरक्षाबल के जवानों के साथ मुख्य सड़क तक लाया गया। आपको एक तस्वीर याद आती होगी न्यूटन फिल्म की जहां ईवीएम मशीनों को किस तरह से पैदल सुरक्षित लाया जाता है। कुछ ऐसी ही तस्वीर बस्तर में भी देखने को मिली जहां पर मतदान दल के कर्मचारी ईवीएम मशीनों को लेकर पैदल चलते हुए आ रहे हैं और एक जगह इंतजार कर रहे हैं। इनके साथ पर्याप्त सुरक्षा बल के जवान आधुनिक हथियारों के साथ लेस हैं। इसके अलावा जैसे ही अंदर-अंदर के क्षेत्र में पंजाब केसरी  की टीम बढ़ती है तो हमें यह भी दिखाई देता है कि अंदरूनी क्षेत्रों में मतदान कर्मचारी पैदल ईवीएम मशीनों को लेकर मुख्य सड़क तक पहुंच रहे हैं। खुशी भी है, उत्साह भी है कि लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा ले रहे हैं। साथ उन्होंने बताया इस बार 2024 के आम चुनाव में अंदरूनी क्षेत्र के लोगों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया और इस लोकतंत्र के इस पर्व में अपने हिस्सेदारी तय की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.