Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मनीष सिसोदिया ने अंतरिम जमानत याचिका को लिया वापस, चुनाव में प्रचार के लिए दायर की थी अर्जी

42

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने लोकसभा चुनाव के लिए कोर्ट में अंतरिम जमानत याचिका दायर की थी. इस पर दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में आज यानी 20 अप्रैल को सुनवाई की गई, इस दौरान कोर्ट ने नियमित जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है. सिसोदिया के वकील ने फैसला सुरक्षित करने के बाद से अंतरिम जमानत याचिका वापस ले ली है.

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को दिल्ली के शराब नीति मामले में पिछले साल यानी 26 फरवरी 2023 को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था. सिसोदिया की गिरफ्तारी से पहले सीबीआई ने उनसे 8 घंटे की पूछताछ की थी. बाद में 9 मार्च को उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी गिरफ्तार कर लिया था. लोकसभा चुनाव के लिए मनीष सिसोदिया ने अंतरिम जमानत के लिए कोर्ट में अपील की थी, जिसकी सुनवाई के दौरान उनके वकील अरुण पिल्लई ने जमानत याचिका वापस ले ली.

CBI ने जमानत याचिका पर जताई आपत्ति

मनीष सिसोदिया ने चुनाव के लिए होने वाले प्रचार-प्रसार के लिए याचिका दायर की थी. सिसोदिया के वकील ने बताया कि सुनवाई के दौरान नियमित जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है, जिसको देखते हुए उन्होंने याचिका वापस ले लिया. सीबीआई ने सिसोदिया की जमानत याचिका पर आपत्ति जताई है. सीबीआई का आरोप है कि इस पूरे मामले के मास्टरमाइंड मनीष सिसोदिया हैं. सीबीआई की इस विरोध को देखते हुए कोर्ट ने फैसले को सुरक्षित कर लिया है, अब इस मामले में 30 अप्रैल को सुनवाई की जाएगी.

17 लोग हो चुके गिरफ्तार

शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल के अलावा कई आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार किया गया है. शराब नीति मामले में अब तक 17 गिरफ्तारी की जा चुकी है. इस मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था, हालांकि कुछ दिनों पहले ही संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.